Aurangabad News : दाउदनगर में अवैध बालू लदे सात ट्रैक्टर जब्त

Updated at : 04 Mar 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : दाउदनगर में अवैध बालू लदे सात ट्रैक्टर जब्त

Aurangabad News:गिरफ्तार लोगों में केरा निवासी विकास कुमार व हसपुरा थाना क्षेत्र के गिरधारी मठिया निवासी मुन्ना कुमार शामिल है. इस संबंध में दो अलग-अलग प्राथमिकी दाउदनगर थाने में दर्ज करायी गयी है

विज्ञापन

दाउदनगर.

अवैध बालू खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बालू लदे सात ट्रैक्टरों को अलग-अलग स्थानों से जब्त करते हुए दो चालकों को गिरफ्तार किया है. सातों ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया गया. दाउदनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि कनाप मोड़ व शमशेर नगर के पास अवैध बालू लदे सात ट्रैक्टरों को कुछ लोग कहीं ले जा कर जा रहे है. पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कनाप मोड़ व शमशेर नगर के पास से अवैध बालू लदे सात ट्रैक्टर के साथ दो चालकों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में केरा निवासी विकास कुमार व हसपुरा थाना क्षेत्र के गिरधारी मठिया निवासी मुन्ना कुमार शामिल है. इस संबंध में दो अलग-अलग प्राथमिकी दाउदनगर थाने में दर्ज करायी गयी है. विशेष छापेमारी दल में औरंगाबाद के खान निरीक्षक कुमार प्रत्यूष, मो इकबाल हुसैन, राजू कुमार व दाउदनगर थाने के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल थे. अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध छापेमारी में कनाप मोड़ के पास से छह बालू लदे ट्रैक्टर को जांच के लिए रोका गया. पुलिस को देखकर चार ट्रैक्टर के चालक गाड़ी छोड़कर भाग गये. पुलिस बल द्वारा पीछा कर दो चालकों को पकड़ा गया. उक्त चालक से वाहन पर लदे बालू का वैध परिवहन चालान दिखाने को कहा गया व शेष वाहनों की तलाशी ली गयी. कोई भी चालान प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही पाया गया. खान निरीक्षक कुमार प्रत्यूष द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि वाहन चालक द्वारा लघु खनिज का अवैध खनन एवं परिवहन किया जा रहा था. यहां से जब्त किये गये सभी छह ट्रैक्टर से एक-एक सौ सीएफटी बालू जब्त किया गया है. औरंगाबाद पुलिस द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया और अपने स्वीकरोक्ति बयान में बताया है कि चोरी का बालू ले जाकर बेचते हैं. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. वहीं ,दूसरी प्राथमिकी खान निरीक्षक राजू कुमार द्वारा दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि छापेमारी के क्रम में औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग के शमशेर नगर के पास एक बालू लदे ट्रैक्टर को रोका गया. ट्रैक्टर चालक बिना चालान दिखाये बीच सड़क पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया. किसी अन्य चालक के माध्यम से ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया गया. ट्रैक्टर से एक सौ सीएफटी बालू जब्त किया गया है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि जब्त सातों ट्रैक्टरों के चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन