सदर अस्पताल ओपीडी का नया शेड्यूल जारी: जानिए सुबह से लेकर रात तक किस शिफ्ट में बैठेंगे कौन से डॉक्टर

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल ओपीडी का नया शेड्यूल जारी: जानिए सुबह से लेकर रात तक किस शिफ्ट में बैठेंगे कौन से डॉक्टर

AURANGABAD NEWS : औरंगाबाद के सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए आठ डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधन प्रफुल्लकांत के अनुसार सभी डॉक्टर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे.

विज्ञापन

AURANGABAD NEWS : औरंगाबाद के सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए आठ डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधन प्रफुल्लकांत के अनुसार सभी डॉक्टर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया जायेगा. मरीजों को सलाह दी गयी है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज संभव हो सके. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करायी जाती है. 

ओपीडी में तैनात डॉक्टर

सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक – डॉ अरुण कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ सबिता कुमारी

दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक- डॉ सुभाष कुमार, डॉ रविभूषण शर्मा, डॉ खलीद अहमद

रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक – डॉ सुभाष कुमार, डॉ सुमित कुमार

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन