Aurangabad News: कस्तूरबा विद्यालयों में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की बहाली प्रक्रिया शुरू
Aurangabad News: औरंगाबाद में विभिन्न पदों के लिए काउंसलिंग की तिथि जारी, अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य
Aurangabad News: (अंबुज पांडेय) औरंगाबाद जिले के विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के रिक्त पदों पर नियोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नियोजन के लिए जिन व्यक्तियों ने आवेदन पत्र जमा किए हैं, उनका काउंसलिंग किया जाना है. प्राथमिक एवं समग्र शिक्षा के डीपीओ अमृतेश आर्यन ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में 22 मई को जिला नियोजन समिति की बैठक की गई.
सभी मूल प्रमाण पत्र लाना होगा अनिवार्य
बैठक में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र के मूल प्रति के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा. मूल प्रति के साथ-साथ सभी दस्तावेज के छाया प्रति भी जमा करने होंगे. उन्होंने बताया कि संबंधित कागजात के साथ काउंसलिंग में भाग नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों का आवेदन मान्य नहीं होगा. काउंसलिंग के लिए सभी तरह की आवश्यकता तैयारी पूरी कर ली गई है. इसके साथ ही कार्यालय कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
27 मई को अनुसेवक पद के लिए होगी काउंसलिंग
सभी पदों पर काउंसलिंग को लेकर आवेदन के क्रम संख्या के अनुसार तिथि निर्धारित की गई है. इस संबंध में प्राथमिक एवं समग्र शिक्षा कार्यालय द्वारा पत्र निर्गत किया गया है. निर्गत पत्र के अनुसार 27 मई को अनुसेवक पद के लिए काउंसलिंग की जाएगी. इसके उपरांत 29 मई, 30 मई एवं 1 जून को रात्रि प्रहरी के अभ्यार्थियों का काउंसलिंग किया जाएगा. 29 में को रात्रि प्रहरी के लिए क्रम संख्या 1 से 500 तक, 30 मई को 501 से 1000 तक तथा 1 जून को क्रम संख्या 1001 से 1327 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया की जानी है. इसके साथ ही 2 जून को मुख्य रसोईया तथा 3 जून को सहायक रसोईया पद के लिए काउंसलिंग किया जाना है. काउंसलिंग की प्रक्रिया औरंगाबाद के अनुग्रह मध्य विद्यालय में पूर्वाहन 11:00 से अपराह्न 5:00 तक होगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 86 चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के रिक्त पद पर नियोजन किया जाना है.
Also Read: औरंगाबाद मंडी में सेब और अंगूर के दाम ऊंचे स्तर पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










