Aurangabad News : सदर अस्पताल में आठ बजे ओपीडी सेवा शुरू, छह डॉक्टरों की ड्यूटी तय
औरंगाबाद सदर अस्पताल
Aurangabad News : औरंगाबाद सदर अस्पताल में शनिवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा का संचालन शुरू होगा
Aurangabad News : (देववंश की रिपोर्ट) औरंगाबाद सदर अस्पताल में शनिवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा का संचालन शुरू होगा, जिससे मरीजों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी. अस्पताल प्रबंधक प्रफुल्ल कांत ने इस व्यवस्था के तहत छह डॉक्टरों की ड्यूटी निर्धारित की है, जो समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इस पहल से शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि बिना भीड़भाड़ के बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जा सके. इस समय मौसम में हो रहे बदलाव के कारण मौसमी बीमारियों से संबंधित मरीजों की काफी भीड़ लग रही है़
ओपीडी में तैनात डॉक्टर
सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ सुभाष कुमार व डॉ उदय कुमार दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक डॉ सुनील व डॉ खालीद अहमद रात नौ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक डॉ रविभूषण सिंह व डॉ खालीद अहमद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमित कुमार सिंह
अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










