Aurangabad News : औरंगाबाद सदर अस्पताल में आज ओपीडी सेवा
Published by : AMIT KUMAR SINGH Updated At : 28 May 2026 5:30 AM
औरंगाबाद सदर अस्पताल
Aurangabad News : औरंगाबाद के सदर अस्पताल में गुरुवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी.
Aurangabad News : (देववंश की रिपोर्ट) औरंगाबाद के सदर अस्पताल में गुरुवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए नौ डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधन प्रफुल्ल कांत के अनुसार सभी डॉक्टर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया जायेगा. मरीजों को सलाह दी गयी है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज संभव हो सके. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है
ओपीडी में तैनात डॉक्टर
सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक -डॉ उदय कुमार, डॉ देवाश्री सिंह, डॉ सुमित कुमार, डॉ सबिता कुमारी
दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक- डॉ यमुना पांडेय, डॉ अभिषेक कुमार
रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक – डॉ सुनील कुमार, डॉ खालिद अहमद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










