Aurangabad News : एजेंसी का ताला तोड़ एक लाख 80 हजार व बाइक चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Oct 2024 10:19 PM
Aurangabad News : इस चोरी की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है
रफीगंज. रफीगंज शहर के कासमा रोड स्थित एक टीवीएस एजेंसी से चोरों द्वारा बाइक के साथ-साथ कैश काउंटर में रखे 180300 रुपये चोरी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में एजेंसी के मालिक छोटी इमादपुर निवासी विमलेश कुमार ने रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि 28 सितंबर की रात शोरूम बंद कर शाम घर चले गये. जब अगले दिन सुबह पहुंचे तो देखा कि शोरूम के सेल रूम का दोनों गेट खुला था. कैश काउंटर का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखे 180300 रुपये गायब थे. एक बाइक भी चोरी कर ली गयी. उन्होंने बताया कि इस चोरी की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. यही नहीं शोरूम में लगे सीसीटीवी का डीभीआर व मशीन को भी चोर लेकर फरार हो गये. थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










