दो थानों के बॉर्डर से लापता अधेड़ का नहीं मिला सुराग, अब एसपी से लगाई गुहार
Aurangabad News: दो थानों के बॉर्डर से लापता अधेड़ का नहीं मिला सुराग, 21 मई से गायब हैं मदन कुमार सिंह, परिजन लगातार कर रहे तलाश
Aurangabad News: दो थानों के बॉर्डर से लापता अधेड़ का नहीं मिला सुराग, 21 मई से गायब हैं मदन कुमार सिंह, परिजन लगातार कर रहे तलाश
Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले के ओबरा और जम्होर थाना के बॉर्डर स्थित बुधन बिगहा एवं कुरम्हा बाजार के समीप से एक 46 वर्षीय अधेड़ के लापता होने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.
लापता व्यक्ति की पहचान मदन कुमार सिंह के रूप में हुई है. उनके पुत्र सन्नी कुमार ने जम्होर थाना एवं फेसर थाना में गुमशुदगी से संबंधित आवेदन देकर पिता की बरामदगी की मांग की है.
बाजार जाने के दौरान हुए लापता
आवेदन में बताया गया है कि मदन कुमार सिंह 21 मई की शाम करीब 5:30 बजे कुरम्हा बाजार गए थे. बाजार से वापस घर लौटने के दौरान ओबरा थाना और जम्होर थाना के बॉर्डर स्थित बुधन बिगहा के समीप से वह अचानक लापता हो गए.
देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका.
थानों में आवेदन, फिर भी नहीं मिला सुराग
परिजनों ने मामले को लेकर फेसर थाना और जम्होर थाना में शिकायत दर्ज कराई. हालांकि दोनों थाना क्षेत्र की सीमा को लेकर शुरुआत में असमंजस की स्थिति बनी रही. बाद में जम्होर थाना द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई.
पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार
उधर, पुलिस स्तर पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से परेशान लापता व्यक्ति की पत्नी किरण देवी ने औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल से पति की बरामदगी की गुहार लगाई है.
क्या बोले थानाध्यक्ष
जम्होर थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. ओबरा थाना क्षेत्र के बुधन बिगहा के समीप से अधेड़ के लापता होने की सूचना है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है तथा प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है.
Also Read: दाउदनगर की आजीविका दीदियों का नगर पर्षद के खिलाफ मोर्चा; मानदेय नहीं, काम बंद, अब आंदोलन की राह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










