Aurangabad News : विशुनपुर नहर से दो हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि होगी सिंचित

Updated at : 07 Mar 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : विशुनपुर नहर से दो हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि होगी सिंचित

Aurangabad News :बारुण की मेह पंचायत स्थित सोन नदी से सिंचाई के माध्यम से बिशुनपुर उपवितरणी के शेष कमांड क्षेत्र को सिंचाई उपलब्ध कराने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया

विज्ञापन

नवीनगर. प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार द्वारा की गयी घोषणा के आलोक में बारुण की मेह पंचायत स्थित सोन नदी से सिंचाई के माध्यम से बिशुनपुर उपवितरणी के शेष कमांड क्षेत्र को सिंचाई उपलब्ध कराने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है. शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री पहुंचे और स्थल का अवलोकन किया. इसके बाद उक्त योजना को मिली स्वीकृति के बारे में बताया. डीएम ने बताया कि यह 131 करोड़ की योजना है. इस योजना के तहत सोन नदी में इंटेक बेल बनाकर प्रेशर पाइप के माध्यम से पानी को लिफ्ट कर बिशनपुर उपवितरण से निसृत नरारीकला लघु नहर में पानी गिरने का प्रावधान किया गया है, जिससे वंचित कमांड क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी. उन्होंने कहा कि इस योजना अंतर्गत कोई भूमि अधिग्रहण करने की आवश्यकता नहीं होगी. नवीनगर उत्तर कोयल नहर के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस योजना के पूर्ण होने पर नवीनगर प्रमंडल के अंतर्गत नारारीकला, बेनी बिगहा, सरसना एवं अन्य गांवों तथा बारुण प्रखंड अंतर्गत तेंदुआ, बिशुनपुर, बाघा, सहसपुर, दरियाबाद, महाददी, अंबा, लखैपुर, जंगीबिगहा, सदुरी एवं अन्य गांव के कृषि कमांड क्षेत्र का 2000 से अधिक हेक्टेयर की भूमि सिंचित हो सकेगी. उन्होंने कहा कि इस नहर में एक साल के अंदर पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा. इस दौरान आसपास के किसानों द्वारा उक्त सिंचाई कार्य होने पर काफी खुशी जाहिर किया गया एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया गया. मौके पर जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता रत्ना प्रियदर्शनी, कार्यपालक अभियंता नहर प्रमंडल नवीनगर, स्थानीय मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि के साथ-साथ किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन