Aurangabad News : औरंगाबाद में आज 44 डिग्री तापमान रहने की संभावना, लू का अलर्ट जारी

प्रतिकात्मक तस्वीर
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे का कहना है कि बहुत जरूरी न हो तो दिन में 11 बजे के बाद बाहर नहीं निकलें
Aurangabad News : (सुधीर सिन्हा की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले में शनिवार (23 मई 2026) को भीषण गर्मी का असर दिखने की संभावना है. मौसम विभाग ने दोपहर में लू चलने की संभावना जतायी है. जिले का तापमान अधिकतम 44° सेंटी ग्रेट तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 31° सेंटीग्रेट रहने का अनुमान है. इसके लेकर जारी निर्देश में मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे का कहना है कि बहुत जरूरी न हो तो दिन में 11 बजे के बाद बाहर नहीं निकलें. अधिक जरूरी होने पर पूरे वदन को ढंक कर निकले. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार हवा 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. जिले की आर्द्रता 16% से 24% के बीच रहने से लोगों को उमस भी महसूस हो सकता है.
मुख्य बिंदू
अधिकतम तापमान : 44 °सेंटीग्रेट न्यूनतम तापमान : 31 °सेंटीग्रेट मौसम : दोपहर में लू चलेगी हवा : 22 किमी/घंटा आर्द्रता : 16% से 24%
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमित कुमार सिंह
अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










