Aurangabad News : होली व चुनावी गतिविधियों पर रहेगी नजर

Updated at : 05 Mar 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : होली व चुनावी गतिविधियों पर रहेगी नजर

Aurangabad News:औरंगाबाद व पलामू की प्रशासनिक टीम मिलकर चलायेगी अभियान, पलामू के सर्किट हाउस में अंतरराज्यीय जिला समन्वय समिति की हुई बैठक

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय.

त्योहार के दौरान बिहार के औरंगाबाद और झारखंड के पलामू जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पलामू के सर्किट हाउस में अंतरराज्यीय समन्वय समिति की बैठक हुई. इसमें पलामू व औरंगाबाद के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य वरीय पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में पर्व-त्योहार, नगर निकाय चुनाव, बिहार विधानसभा आम चुनाव, सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थ, शराब, स्पिरिट, आग्नेयास्त्र आदि प्रतिबंधित सामग्रियों की आवाजाही, नक्सली गतिविधि, ओवरलोड व बिना चालान बालू, पत्थर तथा अन्य खनिजों का परिवहन की रोकथाम को लेकर कड़े कदम उठाते हुए आपसी समन्वय से छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. दोनों जिलों के जिलाधिकारियों द्वारा अंतरराज्यीय समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने का निर्णय लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को संयुक्त अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया. दोनों जिलों के सभी संबंधित विभागों एवं सीमावर्ती क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी को संयुक्त अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा संलिप्त व्यक्ति तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. पलामू जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं औरंगाबाद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलायी जायेगी. होली के पहले तक शराब, स्पिरिट को लेकर संयुक्त अभियान चलाकर प्रतिबंध लगाने के लिए सक्रिय व सकारात्मक प्रयास किये जायेंगे. पर्व-त्योहारों के मद्देनजर निकलने वाली जुलूस के निर्धारित मार्ग का संयुक्त रूप से सत्यापन करने व संवेदनशील स्थानों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इसके लिए अभी से ही सकारात्मक दृष्टिकोण से प्रयास करने के लिए निर्देशित किया गया. साथ ही बालू व अन्य खनिजों की आवाजाही, माल ढुलाई पर जीएसटी का भुगतान किये जाने संबंधी विशेष रणनीति के तहत कार्य करने की सहमति बनी. बैठक में पलामू के उपायुक्त शशि रंजन, औरंगाबाद डीएम श्रीकांत शास्त्री, पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन, औरंगाबाद के एसपी अंबरीश राहुल, पलामू के वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, औरंगाबाद के वन पदाधिकारी रूचि सिंह, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी आशीष गंगवार, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, औरंगाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार दास, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय सहित सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन