छह रुपये के लिए हैवान बना पिता, बेटे की बेरहमी से हत्या

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News: सौतेली मां की शिकायत पर मासूम को पीट-पीटकर मार डाला पिता, शव को नदी किनारे दफनाया, पढिए पूरी खबर नीचे

विज्ञापन


Aurangabad News: (मणिकांत पाण्डेय) औरंगाबाद के गोह से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. महज़ छह रुपये के लिए एक कलयुगी पिता ने अपनी ही औलाद की बलि चढ़ा दी. उपहारा गांव निवासी राजेश चौधरी ने अपनी सौतेली पत्नी के उकसावे में आकर अपने 13 वर्षीय मासूम बेटे खेसारी लाल की ऐसी बेरहमी से हत्या की, जिसे सुनकर पूरा इलाका सन्न है.
​इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपित पिता ने साक्ष्य छुपाने के लिए मासूम के शव को नदी किनारे दफना भी दिया, लेकिन कानून के लंबे हाथों से वह बच नहीं सका.


महज़ 6 रुपये के लिए हैवान बना पिता

​घटना की शुरुआत बेहद मामूली बात से हुई थी. मृतक किशोर खेसारी लाल ने अपनी सौतेली माँ से मात्र छह रुपये लिए थे. इसी बात से नाराज होकर सौतेली माँ ने अपने पति राजेश चौधरी से बेटे की शिकायत कर दी.शिकायत मिलते ही पिता के सिर पर खून सवार हो गया. उसने डंडे (डमको) से मासूम खेसारी की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी.जब इतने से भी हत्यारे पिता का मन नहीं भरा, तो उसने दोपहर की कड़कड़ाती धूप में मासूम के हाथ-पैर बांधकर उसे खुले में तड़पने के लिए छोड़ दिया. इसके बाद भी जब क्रूरता की हदें पार हो गईं, तो उसने भूखे-प्यासे बच्चे को एक बंद भूसा घर (पुआल रखने के कमरे) में ठंस दिया.उमस, भूख और प्यास से तड़पते हुए मासूम ने आखिरकार दम तोड़ दिया.

रात के अंधेरे में शव को बालू में दफनाया

​बेटे की मौत के बाद शातिर पिता ने मामले को रफा-दफा करने की साजिश रची. रात के अंधेरे में गांव की ही एक गाड़ी का इंतजाम कर वह शव को लेकर फरार हो गया. उसने अरवल जिले के बंशी थाना से बिल्कुल सटे पुनपुन नदी के एक बालू घाट पर शव को चुपचाप दफना दिया और वापस लौट आया.


पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 24 घंटे में शव बरामद

​घटना की भनक लगते ही उपहारा थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक खेसारी लाल की सौतेली माँ, दादा, दादी और चाचा को हिरासत में ले लिया.पुलिसिया कड़ाई और कड़ी पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और शव के ठिकाने का पता बताया. सूत्रों से पता चला कि कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर पुनपुन नदी के बालू घाट से मासूम के शव को बरामद कर लिया है.


​इस पूरे मामले पर जहाँ पुलिस सूत्रों का दावा है कि शव को पूरी तरह बरामद कर लिया गया है, वहीं थानाध्यक्ष आकाश कुमार का कहना है कि शव को निकालने और बरामद करने के प्रयास अभी जारी हैं. पुलिस मुख्य आरोपित पिता की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
​इस जघन्य हत्याकांड के बाद से उपहारा गांव समेत पूरे औरंगाबाद और अरवल जिले में आक्रोश का माहौल है. हर कोई इस कलयुगी और हत्यारे पिता को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है.

Also Read : गोरौल में हज़रत गुलाम रसूल शाह वारसी का 42वां सालाना उर्स 2 जून को

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन