ठनका गिरने से किसान की मौत, टहलने निकले थे किसान

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News: तेज आंधी और बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आए किसान, गांव में शोक की लहर

विज्ञापन

Aurangabad News: (ओम प्रकाश) औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के केशराड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह मौसम का कहर एक परिवार पर भारी पड़ गया. तेज आंधी, बारिश और वज्रपात के बीच ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक की पहचान केशराड़ी गांव निवासी 55 वर्षीय केदार यादव के रूप में की गई है. बताया जाता है कि केदार यादव रोज की तरह शुक्रवार की सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे, लेकिन तभी जोरदार वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर केदार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि केशराड़ी गांव में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हुई है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुखिया कुणाल प्रताप भी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की तथा इस संबंध में सीओ से बातचीत भी की.

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले किसान परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि दुख की इस घड़ी में परिवार को कुछ सहारा मिल सके.

Also Read: दाउदनगर की आजीविका दीदियों का नगर पर्षद के खिलाफ मोर्चा; मानदेय नहीं, काम बंद, अब आंदोलन की राह

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन