Aurangabad News : सदर अस्पताल में आज मिलेगी इमरजेंसी सेवा

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News : सदर अस्पताल में आज मिलेगी इमरजेंसी सेवा

औरंगाबाद सदर अस्पताल

Aurangabad News : औरंगाबाद के सदर अस्पताल में रविवार की सुबह आठ बजे से इंमरजेंसी सेवा संचालित होगी.

विज्ञापन

Aurangabad News : (देववंश की रिपोर्ट) औरंगाबाद के सदर अस्पताल में रविवार की सुबह आठ बजे से इंमरजेंसी सेवा संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए सात डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधन प्रफुल्ल कांत के अनुसार सभी डॉक्टर समय पर इमरजेंसी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी. मरीजों को सलाह दी गयी है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज संभव हो सके. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है

आज इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर

सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक के शिफ्ट में डॉ देवाश्री सिंह, डॉ अरुण कुमार व डॉ शशि कुमार तैनात रहेंगे दोपहर दो से नौ बजे तक के शिफ्ट में डॉ रविभूषण सिंह व डॉ शशि कुमार की ड्यृटी लगायी गयी है़ रात नौ बजे से साेमवार की सुबह आठ बजे तक के शिफ्ट में डॉ यमुना प्रसाद व डॉ प्रदीप गुप्ता तैनात किया गया है़ 

विज्ञापन
अमित कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिंह

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन