Aurangabad News : राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुई शमशेरनगर की मुखिया

Updated at : 05 Mar 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुई शमशेरनगर की मुखिया

Aurangabad News:चार और पांच मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विज्ञान भवन नयी दिल्ली में हुई कार्याशाला

विज्ञापन

दाउदनगर.

चार और पांच मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विज्ञान भवन नयी दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में दाउदनगर प्रखंड की शमशेर नगर पंचायत की मुखिया अमृता देवी व कुटुंबा प्रखंड की रिसियप पंचायत की मुखिया रेखा देवी शामिल हुई. उक्त कार्यशाला में बिहार से जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों सहित 40 प्रतिनिधियों को भाग लेने के लिए नामित किया गया था. जिसमें औरंगाबाद जिले से अमृता देवी व रेखा देवी शामिल थीं. सभी प्रतिभागी तीन मार्च को ही रात में जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पटना से दिल्ली के लिए गये. इनमें से 30 प्रतिभागी चार मार्च के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बुधवार को पटना वापस लौट गये. शेष जनप्रतिनिधि जो सतत विकास लक्ष्य थीम नौ महिला हितैषी ग्राम पंचायत के तहत मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए संकल्पित है, वैसे जनप्रतिनिधि एवं कर्मी सहित 10 प्रतिभागी बुधवार को आयोजित कार्यशाला में भाग लिये और गुरुवार को पटना वापस लौटेंगे. यही नहीं, बल्कि शमशेर नगर पंचायत की मुखिया अमृता देवी का चयन बुधवार को ही पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भी औरंगाबाद जिले से किया गया था. राज्य अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारा चयनित महिला हितैषी ग्राम पंचायत को मॉडल के रूप में विकसित किये जाने के उद्देश्य से पटना के नया सचिवालय विकास भवन में स्थित नगर विकास एवं आवास विभाग के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया. इसमें भी जनप्रतिनिधियों, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य, ग्राम पंचायत कार्यालय के कर्मी, जिला-प्रखंड स्तर के लाइन डिपार्टमेंट के पदाधिकारी आदि को प्रतिभागी के रूप में शामिल किया जाना था. इसके लिए भी औरंगाबाद जिले से शमशेर नगर पंचायत के मुखिया अमृता देवी का चयन किया गया था. मुखिया प्रतिनिधि राजू कुमार ने बताया कि मुखिया के दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में रहने के कारण राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने पंचायत सचिव गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन