Aurangabad News : चेकिंग से बचने के चक्कर में हादसा, तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, तीन गंभीर रूप से घायल

सांकेतिक तस्वीर।
Aurangabad News : झारखंड की ओर से एक कार एनएच-139 मार्ग से गुजर रहे थे. इसी दौरान एरका चेकपोस्ट के पास तैनात उत्पाद विभाग की टीम को वाहन पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पीछा शुरू कर दिया. इसी डर से भागने के दौरान हादसा हुआ.
Aurangabad News : (विश्वनाथ पांडे) जिले में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. उत्पाद विभाग की टीम के पीछा करने के क्रम में शराब तस्काराें की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
उत्पाद विभाग की टीम ने शक के आधार पर पीछा किया
जानकारी के अनुसार, झारखंड की ओर से एक कार (क्रेटा) में सवार होकर शराब धंधेबाज एनएच-139 मार्ग से गुजर रहे थे. इसी दौरान एरका चेकपोस्ट के पास तैनात उत्पाद विभाग की टीम को वाहन पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पीछा शुरू कर दिया. बताया जाता है कि पीछा किए जाने के दौरान चालक घबरा गया और तेज रफ्तार में भागने लगा. इसी क्रम में रिसियप थाना क्षेत्र के एक लाइन होटल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.
पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला
हादसे में कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही रिसियप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
शराब मिलने की पुष्टि नहीं, जांच में जुटी पुलिस
हादसा शुक्रवार देर रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच का बताया जा रहा है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है. आशंका जताई जा रही है कि वाहन में शराब की खेप भी हो सकती थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










