ePaper

Aurangabad News : बहन का तिलक चढ़ाने जा रहे भाई की बाइक दुर्घटना में मौत

Updated at : 09 May 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : बहन का तिलक चढ़ाने जा रहे भाई की बाइक दुर्घटना में मौत

Aurangabad News : औरंगाबाद-पटना पथ पर सीमेंट प्लांट के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीमेंट प्लांट के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृत युवक की पहचान ओबारा थाना क्षेत्र के खरांटी बिगहा गांव निवासी अरविंद यादव के रूप में हुई है. वहीं, घायल आयुष शहर के ही शाहपुर मुहल्ला का रहने वाला है. बड़ी बात यह है कि बहन की डोली उठने से पहले ही भाई की अर्थी उठ गयी. घटना गुरुवार की रात की है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि अरविंद यादव के घर में बहन की शादी की तैयारी चल रही थी. 11 मई को उसकी बहन सोनी कुमारी की बरात आने वाली थी. आठ मई यानी गुरुवार की रात ही सभी लोग घर से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पकहा गांव में तिलक चढ़ाने के लिए निकले थे. अरविंद भी अपने साढू रंजीत यादव के साथ बाइक से बहन सोनी का तिलक चढ़ाने जा रहा था. जैसे ही सीमेंट प्लांट के समीप पहुंचा कि वैसे ही शाहपुर निवासी आयुष पेट्रोल पंप से तेल लेकर निकल रहा था. अचानक दोनों की बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भयावह थी कि घटनास्थल पर ही अरविंद की मौत हो गयी और आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गयी.

छोटे भाई ने चढ़ाया तिलक

इधर, अरविंद यादव की मौत के बाद उसके छोटे भाई ने तिलक चढ़ाया. घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां के डॉक्टरों ने अरविंद का नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल आयुष की स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया. थोड़ी देर बाद परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गये और अरविंद के शव से लिपटकर चीत्कार उठे. घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गयी. पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

बच्चे को जन्म देने से पहले ही विधवा हो गयी राधिका

परिजनों ने बताया कि अरविंद यादव चार भाई बहन में सबसे बड़ा था. दो साल पहले राधिका देवी के साथ अरविंद की शादी हुई थी. अरविंद की पत्नी सात माह की गर्भवती भी है. बच्चे को जन्म देने से पहले ही वह विधवा हो गयी. अरविंद अपने गांव पर ही रहकर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. घर में शादी समारोह को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन पल भर में ही खुशी मातम में बदल गयी. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है. वैसे परिजनों द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन