Aurangabad News : बकरीद को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट : QRT का गठन हुआ

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 May 2026 1:30 PM

विज्ञापन

बैठक करते अधिकारी।

Aurangabad News : किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Aurangabad News : (सुजीत कुमार सिंह) बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह की अध्यक्षता में अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक उनके कार्यालय कक्ष में हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, नगर निकाय प्रतिनिधियों तथा शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया.

एसडीओ संतन कुमार सिंह ने कहा कि इस वर्ष बकरीद पर्व 28 मई को मनाए जाने की संभावना है. पर्व के अवसर पर जिले की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नमाज अदा करेंगे तथा परंपरागत रूप से कुर्बानी दी जाएगी.

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी

बैठक में विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का निर्णय लिया. असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए भारतीय न्याय संहिता 2023 के विभिन्न प्रावधानों के तहत निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है.

सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

एसडीओ ने बताया कि पर्व के दौरान फेसबुक, व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

स्वास्थ्य और सुरक्षा के विशेष इंतजाम

विधि-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए जिला, अनुमंडल और थाना स्तर पर क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन किया गया है. वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जिला पुलिस, एसटीएफ और सीआरपीएफ द्वारा लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा. आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम, एंबुलेंस और जीवनरक्षक दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए हैं.

स्वच्छता बनाए रखने की अपील

प्रशासन ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा कुर्बानी के अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित निष्पादन करने की अपील की. अवशेषों को तुरंत गाड़ने और संबंधित स्थलों पर चुना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का अनुरोध किया गया. बैठक में एसडीपीओ-1 सुशील कुमार, एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, बीडीओ, अंचलाधिकारी, नगर थानाध्यक्ष सहित शांति समिति के सदस्य और अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: दाउदनगर में किसान की हत्या स्थल पर एसपी का निरीक्षण, जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन