ePaper

Aurangabad News : मंगर बिगहा में आज भी नहीं पहुंची पक्की सड़क

Updated at : 21 Aug 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : मंगर बिगहा में आज भी नहीं पहुंची पक्की सड़क

Aurangabad News:सर्दी व गर्मी में तो आना-जाना हो जाता है, लेकिन बरसात में गांव तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है

विज्ञापन

हसपुरा. सरकार एक तरफ ऐलान करती है कि कोई भी गांव, टोला सड़क विहीन नहीं रहेगा. लेकिन आज भी टाल पंचायत के मंगर बिगहा गांव पक्की सड़क से नहीं जुड़ सका. ग्रामीणों ने बताया कि हसपुरा बाजार के कनाप रोड, कंचननगर, अमृत नगर, फतेगंज होते हुए बाबू अमौना नहर पुल तक जाने वाली पक्की सड़क में मंगर बिगहा गांव पड़ती है, जो पक्की सड़क लगभग 500 मीटर दूर है. बावजूद अब तक पक्की सड़क गांव तक नहीं पहुंच सका. ऐसे में जर्जर हालत में कच्ची रास्ता गांव तक पहुंचती है, जहा सर्दी व गर्मी में तो आना-जाना हो जाता है, लेकिन बरसात में गांव तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है. मंगर बिगहा गांव के शिक्षक अरुण सिंह ने पक्की, सडक तक पहुंचने के लिए अपनी निजी जमीन भी दिया है, लेकिन सरकारी उदासीनता से गांव तक पक्की सड़क नहीं बन सकी. काफी जद्दोजहद करने के बाद प्राथमिक विद्यालय गांव में खुला, जिसका लाभ बच्चों को मिलना शुरु हुआ, लेकिन उसे भी बगल के स्कूल चौराही विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया, जहां आने-जाने में सड़क नहीं रहने से बच्चों को परेशानियां हो रही है. बच्चे पगडंडी के सहारे आते-जाते हैं. गांव दक्षिण व उत्तर दोनों तरफ पक्की सड़क है. दोनों सड़क के बीच में मंगर बिगहा गांव है, जहां आज भी पक्की सड़क से मंगर बिगहा गांव नहीं जुड़ सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन