औरंगाबाद के रेफरल अस्पताल में महिला कर्मियों का आरोप, युवक ने वाशरूम तक पीछा करके बनाया आपत्तिजनक वीडियो

Author Ambuj kumar|Edited by Anjani Pandey
Updated:
विज्ञापन
AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

रेफरल अस्पताल में महिला कर्मचारियों ने एक युवक पर वीडियो बनाने और पीछा करने का आरोप लगाया है. इस घटना से अस्पताल में असुरक्षा का माहौल है. प्रबंधन ने जांच का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

रेफरल अस्पताल कुटुंबा में परिचारिका कक्ष से लेकर महिला प्रसाधन के समीप तक एक युवक द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाने का आरोप सामने आया है. घटना शनिवार की बताई जा रही है. इसके बाद अस्पताल की महिला कर्मियों ने स्वयं को असुरक्षित और असहज महसूस करने की बात कही है.

दवा काउंटर बंद होने के बाद अस्पताल पहुंचा था युवक

जानकारी के अनुसार, ओपीडी और दवा वितरण कक्ष बंद होने के बाद एक युवक दवा लेने अस्पताल पहुंचा. ड्यूटी पर मौजूद महिला फार्मासिस्ट ने उसे बताया कि दवा वितरण का समय समाप्त हो चुका है और अस्पताल में सभी कार्य निर्धारित सरकारी प्रक्रिया के तहत किए जाते हैं. आरोप है कि इसी दौरान युवक ने महिला कर्मचारी का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

महिला प्रसाधन तक पीछा करने का आरोप

महिला कर्मियों का आरोप है कि जब संबंधित महिला कर्मचारी परिचारिका कक्ष से महिला प्रसाधन की ओर गईं, तो युवक भी उनके पीछे-पीछे वहां तक पहुंच गया. इस घटना से अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया. उन्होंने आशंका जताई कि यह किसी सुनियोजित प्रयास का हिस्सा हो सकता है.

अस्पताल प्रबंधन ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई का दिया आश्वासन

महिला कर्मियों ने मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. इस संबंध में हॉस्पिटल मैनेजर बृजकिशोर ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मौखिक रूप से मिली है. अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर दोषी की पहचान की जाएगी और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Ambuj Kumar

लेखक के बारे में

By Ambuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन