औरंगाबाद: NH-139 फोरलेन निर्माण को लेकर पथ निर्माण मंत्री से मिले ओबरा विधायक प्रकाश चंद्रा, तकनीकी बाधाएं जल्द दूर होने का दावा

Updated:
विज्ञापन

मुलाकात की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एनएच-139 के फोरलेन निर्माण की मांग को लेकर औरंगाबाद के विधायक प्रकाश चंद्रा ने बिहार के पथ निर्माण मंत्री से मुलाकात की. उन्होंने भूमि अधिग्रहण और डीपीआर से जुड़ी तकनीकी बाधाओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन प्राप्त किया.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद एनएच-139 के फोरलेन निर्माण की मांग को लेकर बिहार विधानसभा सत्र के दौरान ओबरा विधायक प्रकाश चंद्रा ने पथ निर्माण मंत्री से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान औरंगाबाद जिले के विभिन्न विधायक भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

मंत्री और विभागीय सचिव से हुई चर्चा

जानकारी के अनुसार, विधानसभा सत्र के दौरान भोजनावकाश में प्रकाश चंद्रा ने पथ निर्माण मंत्री के साथ एनएच-139 को फोरलेन बनाने के मुद्दे पर चर्चा की. इससे पहले उन्होंने पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाल से भी दूरभाष पर बातचीत कर परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की.

Siwan News  (27).jpg

भूमि अधिग्रहण और डीपीआर की चुनौतियों पर हुई बात

प्रकाश चंद्रा ने बताया कि परियोजना में भूमि अधिग्रहण, डीपीआर और डिज़ाइन से जुड़ी कुछ तकनीकी चुनौतियां हैं. उन्होंने कहा कि पथ निर्माण मंत्री और विभागीय सचिव ने इन बाधाओं का शीघ्र समाधान कर फोरलेन निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है.

WhatsApp Image 2026-07-21 at 4.01.12 PM.jpeg

'सुरक्षित और आधुनिक सड़क' बनाने का लक्ष्य

प्रकाश चंद्रा ने कहा कि उनका उद्देश्य एनएच-139 को सुरक्षित, सुगम और आधुनिक सड़क के रूप में विकसित कराना है. उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण शुरू होने तक इस मुद्दे को विभागीय स्तर पर लगातार उठाते रहेंगे.

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सहयोग और विश्वास बनाए रखने की अपील भी की.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन