औरंगाबाद के चार शिक्षकों को राज्यस्तरीय सम्मान, नवाचार और उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित शिक्षक

Aurangabad News : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए औरंगाबाद के चार शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

Aurangabad News : शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य के लिए औरंगाबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों के चार शिक्षकों को राज्यस्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह रविवार को महर्षि विश्वामित्र विश्वविद्यालय, डुमरांव के संत पाल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया. समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

चार शिक्षकों को मिला राज्यस्तरीय सम्मान

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में कुटुंबा प्रखंड के मध्य विद्यालय घेउरा की शिक्षिका रमीना कुमारी, देव प्रखंड के मध्य विद्यालय बालूगंज के शिक्षक डॉ. शशिभूषण सिंह, गोह प्रखंड के मध्य विद्यालय महदीपुर की शिक्षिका सुमन कुमारी और ओबरा प्रखंड के मध्य विद्यालय ओबरा के शिक्षक सुनील कुमार प्रजापति शामिल हैं.

शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाने में निभायी अहम भूमिका

आयोजकों ने बताया कि सम्मानित शिक्षकों ने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ बच्चों में सीखने की रुचि विकसित करने और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है. उनके उत्कृष्ट कार्यों और शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए राज्यस्तरीय मंच पर सम्मानित किया गया.

प्रशस्ति देकर किया गया सम्मानित

समारोह में डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह, प्रोफेसर डॉ. शोभा सिंह और विजय प्रताप सिंह ने सभी सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति प्रदान की. अतिथियों ने शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया.

सम्मान से शिक्षकों में बढ़ा उत्साह

राज्यस्तरीय सम्मान मिलने से शिक्षकों में उत्साह है. समारोह में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के सम्मान से शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर एवं नवाचारी कार्य करने की प्रेरणा मिलती है. विधायक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने से शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार होगा.

Also Read : उत्तर कोयल नहर में पानी के बावजूद अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा सिंचाई का पानी


विज्ञापन
Ambuj Kumar

लेखक के बारे में

By Ambuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन