aurangabad : एलपीजी व ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर एजेंसियों को सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद न्यूज

बैठक करते एसडीओ अमित राजन

गैस आपूर्ति व पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक एसडीओ अमित राजन ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की

विज्ञापन

aurangabad : दाउदनगर अनुमंडल में उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति व पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक एसडीओ अमित राजन ने अपने कार्यालय कक्ष में की. इस बैठक में दाउदनगर एवं गोह के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ-साथ अनुमंडल अंतर्गत सभी गैस एजेंसी के प्रबंधक, संचालक एवं पेट्रोल पंप के प्रबंधक उपस्थित थे.

कालाबाजारी बर्दास्त नहीं

एसडीओ द्वारा संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि एलपीजी गैस एवं पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता नियमित रूप से बनाए रखना सुनिश्चित करें. यदि विधि-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न होने की संभावना हो तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दी जाये. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी एजेंसी द्वारा कालाबाजारी का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. सभी एजेंसियों को अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से कार्यशील रखने का निर्देश दिया गया. बैठक में लंबित मामलों का शीघ्र निबटारा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये गये, ताकि आम नागरिकों को बेहतर एवं सुगम सुविधा उपलब्ध करायी जा सके. दाउदनगर एवं गोह के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया और स्पष्ट कहा गया कि आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन
अमित कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिंह

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन