औरंगाबाद के बनिया पंचायत में महीनों से खराब पड़े सरकारी चापाकल, स्कूल के बच्चों से लेकर ग्रामीण तक हैं परेशान

Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद के बनिया पंचायत में महीनों से खराब पड़े सरकारी चापाकल, स्कूल के बच्चों से लेकर ग्रामीण तक हैं परेशान

Aurangaba Drinking Water Crisis : औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड की बनिया पंचायत में कई सरकारी चापाकल महीनों से खराब पड़े हैं. पेयजल संकट से ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान हैं. शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं होने पर जल्द कार्रवाई की मांग उठी है.

विज्ञापन

Aurangaba Drinking Water Crisis : मदनपुर प्रखंड की बनिया पंचायत के कई गांवों में सरकारी चापाकलों के महीनों से खराब पड़े रहने के कारण भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है. इससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

स्कूल के बच्चों को बाहर से लाना पड़ रहा पानी

बनिया मध्य विद्यालय परिसर में लगा सरकारी चापाकल लंबे समय से खराब है. इसके कारण विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को पीने के पानी के लिए परिसर से बाहर जाना पड़ता है. इससे उनकी पढ़ाई के साथ-साथ सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है. इसी तरह बुढ़वा महादेव मंदिर के समीप स्थित चापाकल भी महीनों से बंद है, जिससे आसपास के लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है.

कई स्थानों पर ठप है पेयजल व्यवस्था

ग्रामीणों के अनुसार बनिया गांव में बिनय सिंह के घर के पास, शिवा बिगहा महादलित टोला में इंद्रदेव भुईयां के घर के समीप तथा रानी कुआं शिव मंदिर के पास लगे सरकारी चापाकल भी लंबे समय से खराब पड़े हैं. इन सभी स्थानों पर लोगों को पेयजल के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित कनीय अभियंता को मोबाइल पर सूचना दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि पूर्व में जिला पदाधिकारी और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी लिखित आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया गया था. उन्होंने बताया कि एक बार फिर कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, औरंगाबाद को ईमेल के माध्यम से आवेदन भेजकर सभी खराब चापाकलों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गई है.

ग्रामीणों ने की शीघ्र समाधान की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब खराब चापाकलों की मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में जल संकट और गंभीर हो सकता है.

इसे भी पढ़ें : औरंगाबाद के उत्तर कोयल नहर में अनियंत्रित बाइक गिरी, दो युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
Vinay Singh

लेखक के बारे में

By Vinay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन