Accident: दुर्गाष्टमी के दिन बड़ा सड़क हादसा, कार ने पैदल कोचिंग जा रहे छात्र को रौंदा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Oct 2024 11:52 AM
Accident: प्रिंस को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पता चला कि सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रिंस की मौत हो गई.
Accident, औरंगाबाद ग्रामीण. दुर्गाष्टमी के दिन राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 19 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के घोरहत मोड के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे से होकर पैदल कोचिंग जा रहे एक 13 वर्षीय छठी क्लास के छात्र को रौंद दिया. इस घटना में छात्र की मौत हो गई. वहीं अनियंत्रित कार सड़क किनारे चार्ट में पलट गई. मृतक की पहचान घोरहत गांव निवासी प्रमोद राम के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. घटना गुरुवार की सुबह की है.

एक अन्य युवक भी घायल
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि प्रिंस अपने घर से गुरुवार की सुबह पैदल कोचिंग करने मदनपुर बाजार जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसे रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चार्ट में पलट गई. घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. मौके का फायदा उठाकर कार चालक फरार हो गया. पता चला कि इस घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है.

सदर अस्पताल रेफर
स्थानीय लोगों ने छात्र प्रिंस को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पता चला कि सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रिंस की मौत हो गई. इधर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही प्रिंस को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठे. परिजनों की चीत्कार से सदर अस्पताल का कोना-कोना दहल उठा.
पिता राजमिस्त्री हैं
घटना की सूचना पर मदनपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई. इसके बाद दाह संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया. मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में एक छात्र की मौत हुई है. कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पता चला कि मृतक छात्र प्रिंस तीन भाइयों में बड़ा था. उसके पिता राजमिस्त्री है. घटना के बाद मां रिशु देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें: Patna : पटना को मिलने वाला है दो नया अंचल कार्यालय, जानें किन जगहों का किया गया निरीक्षण
Gopalganj New DM: नये डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने संभाली जिले की कमान, जानें अधिकारियों को क्या बोले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










