Patna : पटना को मिलने वाला है दो नया अंचल कार्यालय, जानें किन जगहों का किया गया निरीक्षण

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Oct 2024 10:52 AM

विज्ञापन

Patna : डीएम चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों को स्थायी कार्यालयों के भवनों के निर्माण के लिए सभी तथ्यों का अध्ययन कर जल्द प्रस्ताव देने का निर्देश दिया. स्थायी कार्यालयों के लिए जमीन का प्रस्ताव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भेजा जायेगा.

विज्ञापन

Patna News : पटना सदर अंचल को चार भागों में बांटे जाने के बाद पुराने राजीव नगर थाने में पाटलिपुत्र अंचल का अस्थायी कार्यालय चलेगा, जबकि दीदारगंज अंचल का अस्थायी कार्यालय दीदारगंज बाजार समिति में चलेगा. डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को इन दोनों जगहों का निरीक्षण किया. उन्होंने इन नये अंचलों के स्थायी कार्यालयों के लिए जमीन का भी निरीक्षण किया. इन दोनों भवनों को ठीक कराने और विभिन्न प्रकार के पदों का सृजन कर पदस्थापन होने में थोड़ा समय लगेगा. प्रयास है कि ये अस्थायी कार्यालय दिसंबर से शुरू हो जाये. डीएम ने कहा कि दीदारगंज अंचल कार्यालय के नये भवन के लिए दीदारगंज में लगभग एक एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध है. वहीं, पाटलिपुत्र अंचल कार्यालय के नये भवन के लिए दीघा-आशियाना रोड में आवास बोर्ड की भूमि का निरीक्षण किया गया. यहां भी करीब एक एकड़ जमीन उपलब्ध है.

डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने निर्देश दिया

डीएम ने अधिकारियों को स्थायी कार्यालयों के भवनों के निर्माण के लिए सभी तथ्यों का अध्ययन कर जल्द प्रस्ताव देने का निर्देश दिया. स्थायी कार्यालयों के लिए जमीन का प्रस्ताव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि पटना सदर अंचल के लिए गांधी मैदान के पास पुराना प्रखंड सह अंचल कार्यालय व पटना सिटी अंचल के लिए कुम्हरार स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में काम होगा.

पटना सदर अंचल बहुत बड़ा

डीएम ने कहा कि वर्तमान पटना सदर अंचल क्षेत्रफल व जनसंख्या के दृष्टिकोण से काफी विस्तृत है. प्रति अंचल औसत की तुलना में पटना सदर अंचल में दाखिल-खारिज 304%, जाति/आय/आवासीय 641%, नापी के मामले 415%, भूमि विवाद के मामले 250%, अतिक्रमण के मामले 286%, लोक शिकायत के मामले 446% व हाइकोर्ट के मामले 1372% है. इसके कारण अंचल में राजस्व कार्यों के ससमय निष्पादन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

पुराने भवनों का जीर्णोद्धार होगा

अंचलों में होनेवाले काम को लेकर नये कार्यालयों में सभी सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी. इसके लिए पुराने भवनों का जीर्णोद्धार होगा.भवनों का रंग-रोगन कर दुरुस्त किया जायेगा. आरटीपीएस काउंटर, बाउंड्री, पार्किंग, शौचालय, पेयजल, लोगों के बैठने के लिए हॉल, अधिकारियों व कर्मियों के लिए कार्यालय की व्यवस्था रहेगी. इसे लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की गयी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Land Survey: पर्चे वाली 70 फीसदी जमीन पर राजद समर्थकों का कब्जा, पूर्व सीएम ने किया हैरान करने वाला दावा

पवन सिंह के बाद सियासत में उतरा एक और भोजपुरी सुपरस्टार, जानिए किस सीट से ठोक सकते हैं ताल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन