औरंगाबाद में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, आधा दर्जन से अधिक लोगों की स्थिति गंभीर
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Mar 2025 11:45 AM
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
Accident News: औरंगाबाद-पचरुखिया मुख्य पथ के ओबरा प्रखंड के बेल मोड़ के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक ऑटो पलट गई. जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Accident News: बिहार के औरंगाबाद जिले के औरंगाबाद-पचरुखिया मुख्य पथ के ओबरा प्रखंड के बेल मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक ऑटो पलट गई. इस घटना में ऑटो सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया.
अमझर शरीफ चादर चढ़ाने जाने के दौरान हुई घटना
घायलों में औरंगाबाद शहर के गंज मुहल्ला निवासी मजहर, जोहरा सुल्ताना, सामा परवीन, गुलशन खातून, मोइन अंसारी, सिफ़ा, जहान समेत अन्य शामिल है. घटना शनिवार की सुबह की बताई जा रही है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह सभी लोग अपने घर से एक ऑटो रिजर्व कर हसपुरा थाना क्षेत्र के अमझर शरीफ चादर चढ़ाने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान ओबरा प्रखंड के बेल मोड के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दिया, जिसस ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और उस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: हिंदू रानियां राजनीतिक समझौते की वजह से मुगल हरम तक पहुंचीं, लेकिन नहीं मिला सम्मान
मौके पर मची अफरा-तफरी
घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति मच गई. जानकारी मिली कि सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने कुछ घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का हाल जाना. वहीं कुछ लोगों को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर लेकर चले गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










