हजारीबाग जा रही महिला बाइक से गिरी, मौत

Aurangabad news. पने मायके से गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही एक महिला बाइक से गिर गयी. इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
मदनपुर. अपने मायके से गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही एक महिला बाइक से गिर गयी. इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना शनिवार की है. मृतका की पहचान झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुपुरी मंदिर के समीप कुम्हार टोली निवासी चंद्रकांत पांडेय की 46 वर्षीया पत्नी बेला देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद महिला के पति और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति और बेटे के साथ औरंगाबाद स्थित अपने मायके में हो रहे गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर हजारीबाग के लिए निकली थी. वे मदनपुर बाजार के समीप पहुंचे, तो एक ऑटो बीच में आ गया. इससे अचानक बाइक अनियंत्रित हो गयी, जिससे पीछे बैठी महिला बाइक से गिर गयी और पीछे से तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया. हालांकि, स्थानीय लोगों द्वारा महिला को इलाज के लिए सीएचसी मदनपुर ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. डॉ कुमार जय ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




