Aurangab News : औरंगाबाद में विकास योजनाओं पर खर्च होंगे 1182 करोड़

Updated at : 03 Mar 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangab News : औरंगाबाद में विकास योजनाओं पर खर्च होंगे 1182 करोड़

Aurangab News : विकास को मिलेगी गति. प्रगति यात्रा की समीक्षा के दौरान डीएम ने दी जानकारी, 142 करोड़ के रिंग रोड से देव की बदलेगी सूरत, मेडिकल कॉलेज के समीप ही बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय. औरंगाबाद जिले की सूरत और शिरत बदलने वाली है. प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद के कई चिरप्रतिक्षित मांगों को पूरा किया है. बड़ी बात यह है कि तमाम योजनाओं को कैबिनेट से स्वीकृति भी मिल गयी है. अब टेंडर की तैयारी हो रही है. औरंगाबाद जिले में होने वाले विकास कार्यों पर 1182 करोड़ रुपये खर्च होंगे. ज्ञात हो कि देव में मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, रिंग रोड और औरंगाबाद में ट्रामा सेंटर की मांग वर्षों से हो रही थी, जिसे सीएम ने पूरा कर दिया है. 1182 करोड़ किन-किन योजनाओं पर खर्च होंगे. इसकी जानकारी डीएम श्रीकांत शास्त्री ने प्रेसवार्ता कर साझा की है. प्रेसवार्ता में एडीएम ललित भूषण, उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह, डीपीआरओ श्वेता प्रियदर्शी, सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार, डीपीएम अनवर आलम आदि शामिल थे. करहारा में नौ करोड़ 64 लाख से बनेगा ट्रामा सेंटर जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि ओरा पंचायत के करहारा गांव के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ पर नौ करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से ट्रामा सेंटर का निर्माण होगा. इसके लिए 30 डिसमिल भूमि चिह्नित की गयी है. समाहरणालय से इसकी दूरी पांच से छह किलोमीटर है. एनएच 19 ,एनएच 139 एवं भारत माला परियोजना अंतर्गत प्रस्तावित कोलकाता–वाराणसी एक्सप्रेसवे से भी अभिगम है. ट्रामा सेंटर की क्षमता 30 बेड की होगी. दुर्घटना सहित अन्य दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को यहां उपचार होगा. मेडिकल कॉलेज के समीप ही बनेगा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स: देव के पाताल गंगा की भूमि पर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण पर चार अरब 29 लाख रुपये खर्च होंगे. 33.77 एकड़ की भूमि चिह्नित की गयी है. प्रस्तावित क्षमता 430 बेड की होगी. मेडिकल कॉलेज के समीप ही स्पोर्टस कॉम्पलेक्स व स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए 29 करोड़ 45 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी है. बैडमिंटन, बॉलीवॉल, बास्केटबॉल, जिम, योग, टेबल टेनिस के लिए बहुदेशीय भवन होगा. लॉन टेनिस कोट, प्राकृतिक फुटबॉल मैदान आदि का निर्माण होगा. रिंग रोड से जुड़ेगी सूर्य नगरी सूर्य नगरी देव के चारों तरफ रिंग रोड का निर्माण होगा. इस पर 142.24 करोड़ खर्च किये जायेंगे. कुल लंबाई 13 किलोमीटर होगी. एनएच 19 और एनएच 139 सिलाड़ खूर्द, सिमरी,चट्टी बाजार, खैरा, जीवा बिगहा आदि संपर्क में होंगे. रिंग रोड के निर्माण से अंबा, बालूगंज, मदनपुर, औरंगाबाद से देव आना-जाना सुगम हो जायेगा. छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी. भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू हो गया है. सात मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा. सूर्य मंदिर, सूर्य कुंड व रूद्र कुंड परिसर से प्रगति पथ का होगा निर्माण: देव सूर्य मंदिर के समीप सूर्य कुंड व रूद्र कुंड परिसर से एचएस 101 तक ग्रीन फील्ड संपर्क पथ का निर्माण होगा. वैसे इस पथ को मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को लेकर प्रगति पथ नाम दिया गया है. 59.39 करोड़ रुपये खर्च होंगे. 14 मीटर की चौड़ाई में सड़क का निर्माण होगा. इससे देव पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को फायदा होगा. शर्त पूरा होते ही जम्होर बनेगा नगर पंचायत: जम्होर को नगर पंचायत बनाने की कार्रवाई प्रारंभ हो गयी है. डीएम ने बताया कि 12 हजार की आबादी होनी चाहिए. यही नहीं सभी शर्तों को पूरा होते ही जम्होर को नगर पंचायत बनाने की कार्रवाई प्रारंभ की जायेगी. वैसे मंत्रिपरिषद की बैठक में जम्होर को नगर पंचायत घोषित करने से संबंधित स्वीकृति प्रदान की गयी है. एक नजर में स्वीकृत योजनाएं . 131 करोड़ 54 लाख की लागत से विशुनपुर कैनाल का होगा निर्माण. . 74 करोड़ 77 लाख की लागत से औरंगाबाद शहर में अदरी नदी पर रिवर फ्रंट डेवलप्मेंट का कार्य होगा. . मदनपुर प्रखंड के चांद बिगहा में केसहर नदी पर 10 करोड़ छह लाख से चेकडैम का होगा निर्माण. . मदनपुर, औरंगाबाद, नवीनगर, हसपुरा, गोह, ओबरा व दाउदनगर में 116 करोड 34 लाख से बनेगा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भवन. . रफीगंज के लिए 71 करोड़ 19 लाख से होगा बाइपास का निर्माण. . केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रस्ताव पर आवश्यक जमीन उपलब्ध करायी जायेगी. जल संसाधन विभाग से भूमि की सहमति प्राप्त हो गयी है. . गया-औरंगाबाद भाया परैया-गुरारू से संबंधित सड़क चौड़ीकरण पर 137 करोड 74 लाख होंगे खर्च. लापरवाही बरतेंगे, तो सीएस पर होगी कार्रवाई प्रेस वार्ता के दौरान सदर अस्पताल के नये भवन को उद्घाटन के बाद भी शुरू नहीं कराये जाने और सिविल सर्जन को औरंगाबाद के बजाय रफीगंज में रहने की शिकायत पर डीएम ने कहा कि यह गंभीर मामला है. सिविल सर्जन अगर कार्य में लापरवाही बरतेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. वैसे इस मामले की जांच भी करायी जायेगी. सिविल सर्जन द्वारा फोन नहीं उठाये जाने पर भी डीएम ने उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन