पैसों के लिए मजदूरों का बवाल, काम का बहिष्कार

Published at :03 Jun 2017 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
पैसों के लिए मजदूरों का बवाल, काम का बहिष्कार

मदनपुर : प्रखंड क्षेत्र के कुशवाहा गांव के पास चल रहे गेल इंडिया गैस पाइप लाइन के मजदूरों ने काम का बहिष्कार करते हुए जम कर बवाल काटा है. मजदूरों ने आरोप लगाया है कि उन्हें पांच महीनों से वेतन नहीं दिया गया है. गौरतलब है कि गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा इलाहाबाद के फूलपुर से […]

विज्ञापन
मदनपुर : प्रखंड क्षेत्र के कुशवाहा गांव के पास चल रहे गेल इंडिया गैस पाइप लाइन के मजदूरों ने काम का बहिष्कार करते हुए जम कर बवाल काटा है. मजदूरों ने आरोप लगाया है कि उन्हें पांच महीनों से वेतन नहीं दिया गया है. गौरतलब है कि गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा इलाहाबाद के फूलपुर से बंगाल के हल्दिया तक गैस पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है.
इस काम के लिए गेल इंडिया ने आइएलएफएस लिमिटेड नामक कंपनी को काम कराने का जिम्मा दिया है, जिसे पेटी कॉन्टेक्ट पर इनलाइन कंपनी करा रही है. कंपनी ने इनलाइन कंपनी पर आरोप लगाया है कि फरवरी माह से मई माह तक सभी मजदूरों को वेतन नहीं दिया गया है. मजदूर अशोक कुमार मुन्ना, लखिंदर महतो, ज्ञानचंद महतो, रामबाबू, रतन कुमार व जियालाल आदि ने कहा कि हमलोग ओड़िसा, झारखंड,बंगाल व उत्तरी बिहार से आकर इसमें काम करते हैं. शेरघाटी के एक रेस्ट हाउस में रहते हैं, जहां धमकी भी दी जाती है. सिर्फ बिस्कुट व पावरोटी खाकर अपना-अपना जीवन यापन कर रहे हैं. गेल इंडिया गैस कंपनी के मजदूरों ने आइएलएफएस के प्रबंधक पर आरोप लगाया है कि उनलोगों को 500 रुपये लेकर घर चले जाने के लिए कहा जा रहा है.
आइएलएफएस के साइट मैनेजर कृष्णा कुमार से बात की गयी, तो उन्होंने कहा कि बिल के अनुसार इनलाइन कंपनी को एक सप्ताह पहले 30 लाख रुपये का चेक दिया गया है. इनलाइन कंपनी के तरफ से कार्य में लगी गाड़ी, सिक्युरिटी, लेबर,डीजल व पानी आदि के लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपये का बकाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन