सबका साथ सबका विकास के साथ कर रहे काम :भाजपा

Published at :01 Jun 2017 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
सबका साथ सबका विकास के साथ कर रहे काम :भाजपा

दाउदनगर अनुमंडल : भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन शताब्दी महासंपर्क अभियान के तहत मनार पंचायत के हनुमान मंदिर प्रांगण में मनार पंचायत के अध्यक्ष रवि शर्मा की अध्यक्षता व पंचायत प्रभारी रंजन कुमार के नेतृत्व में चौपाल लगाया गया. संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि भाजपा […]

विज्ञापन

दाउदनगर अनुमंडल : भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन शताब्दी महासंपर्क अभियान के तहत मनार पंचायत के हनुमान मंदिर प्रांगण में मनार पंचायत के अध्यक्ष रवि शर्मा की अध्यक्षता व पंचायत प्रभारी रंजन कुमार के नेतृत्व में चौपाल लगाया गया. संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि भाजपा हर समय सबों के सुख-दुख में शामिल रहती है,जबकि अन्य पार्टियां सिर्फ चुनाव के समय नजर आती हैं.

हम सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रहे हैं. दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र को संपन्न बनाने में लगी हुई है. इस मौके पर विवेकानंद मिश्र, राजेन्द्र सिंह, भगवान शर्मा, मदन मोहन शर्मा, टुनटून शर्मा, लखन पासवान, राघो चौधरी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन