सीट के नीचे से चार कट्टे बरामद

Published at :07 May 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
सीट के नीचे से चार कट्टे बरामद

बरवाडीह-डिहरी पैसेंजर में कार्रवाई रेल पुलिस को जांच अभियान में मिली सफलता हथियार तस्कर को नहीं पकड़ सकी पुलिस औरंगाबाद नगर : गया-मुगलसराय रेलखंड पर स्थित सोननगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेल पुलिस ने ट्रेन में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान बरवाडीह-डेहरी पैसेंजर 53611 के एक बोगी से चार देसी कट्टा बरामद की गयी […]

विज्ञापन

बरवाडीह-डिहरी पैसेंजर में कार्रवाई

रेल पुलिस को जांच अभियान में मिली सफलता
हथियार तस्कर को नहीं पकड़ सकी पुलिस
औरंगाबाद नगर : गया-मुगलसराय रेलखंड पर स्थित सोननगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेल पुलिस ने ट्रेन में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान बरवाडीह-डेहरी पैसेंजर 53611 के एक बोगी से चार देसी कट्टा बरामद की गयी है. हालांकि, हथियार तस्कर भागने में सफल रहा. इससे संबंधित जानकारी देते हुए सोननगर रेल थानाध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने बताया कि पटना रेल एसपी जितेंद्र मिश्रा के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ ट्रेन में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी बीच बरवाडीह-डेहरी पैसेंजर ट्रेन की सोननगर रेलवे स्टेशन पर बोगी में तलाशी ली गयी.
इसमें बीच इंजन से चौथे नंबर की बोगी में सीट के नीचे एक झोला में छिपा कर रखा गया चार देसी कट्टा बरामद किया गया है. इसके बाद ट्रेन के बोगी में सवार सभी यात्रियों से थैला के बारे में पूछताछ की गयी, लेकिन किसी ने थैला रखने के बारे में जानकारी नहीं दी. थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात हथियार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. बरामद हथियार देखने से प्राप्त होता है कि हथियार तस्कर नगर निकाय के चुनाव में किसी अपराधी को देने के लिए ले जा रहे थे. थानाध्यक्ष ने भी बताया कि तीन माह पूर्व भी इसी ट्रेन से कई हथियार बरामद किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन