औरंगाबाद में पैसेंजर ट्रेन से हथियार बरामद

Published at :06 May 2017 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद में पैसेंजर ट्रेन से हथियार बरामद

औरंगाबाद : गया मुगलसराय रेलखंड पर स्थित सोन नगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेल पुलिस ने ट्रेन में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान बरवाड़ी डेहरी पैसेंजर 53611 के एक बोगी से चार देसी कट्टा बरामद किया. हालांकि, हथियार तस्कर भागने में सफल रहा. इससे संबंधित जानकारी देते हुए सोन नगर रेल थानाध्यक्ष कमल किशोर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : गया मुगलसराय रेलखंड पर स्थित सोन नगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेल पुलिस ने ट्रेन में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान बरवाड़ी डेहरी पैसेंजर 53611 के एक बोगी से चार देसी कट्टा बरामद किया. हालांकि, हथियार तस्कर भागने में सफल रहा. इससे संबंधित जानकारी देते हुए सोन नगर रेल थानाध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने बताया कि पटना रेल एसपी जितेंद्र मिश्रा के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ ट्रेन में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी बीच बरवाडीह डेहरी पैसेंजर ट्रेन को सोन नगर रेलवे स्टेशन पर बोगी में तलाशी ली गयी, इसीदौरान सीटकेनीचे छुपाकर रखे गये हथियार बरामद हुए.

थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात हथियार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. बरामद हथियार देखने सेऐसाप्रतीत होता है कि हथियार तस्कर नगर निकाय के चुनाव में किसी अपराधी को देने के लिए ले जा रहे थे. थानाध्यक्ष ने भी बताया कि 3 माह पूर्व भी इसी ट्रेन से कई हथियार बरामद हुआ था.

यह भी पढ़ें-
हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन