गोला बाजार में खल रही जरूरी सुविधाओं की कमी

Published at :04 May 2017 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
गोला बाजार में खल रही जरूरी सुविधाओं की कमी

औरंगाबाद सदर : औरंगाबाद शहर का सबसे पुराना इलाका गया गोला बाजार, जो पिछले 10 वर्षों में काफी भीड़भाड़ वाले इलाके के रूप में उभर कर सामने आया है. वहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव दिखता है. शहर का गया गोला, अंदर बाजार, चूड़ी मार्केट व काली क्लब, महावीर मंदिर रोड के नाम से जाना […]

विज्ञापन
औरंगाबाद सदर : औरंगाबाद शहर का सबसे पुराना इलाका गया गोला बाजार, जो पिछले 10 वर्षों में काफी भीड़भाड़ वाले इलाके के रूप में उभर कर सामने आया है. वहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव दिखता है.
शहर का गया गोला, अंदर बाजार, चूड़ी मार्केट व काली क्लब, महावीर मंदिर रोड के नाम से जाना जानेवाला यह इलाका बुनियादी सुविधाओं को लेकर काफी पिछड़ा हुआ है. बाजार की सबसे बड़ी जरूरत पेयजल, शौचालय और यूरिनल की कहीं भी कोई व्यवस्था नहीं दिखती, जबकि हर रोज इस बाजार में पूरे जिले से लोग खरीदारी करने के लिए यहां पहुंचते हैं. बाजार करनेवाले लोगों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों को भी हर रोज इस परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय दुकानदारों की मानें, तो नगर पर्षद को इस बाजार से एक बड़ा राजस्व प्राप्त होता है, पर बाजार की सुविधा पर नगर पर्षद का कोई ध्यान नहीं है.
गरमी चढ़ते ही पेयजल के लिए छटपटाने लगते हैं लोग : गरमी के मौसम में इस बाजार की स्थिति और भी भयावह हो जाती है. जब लोग इस बाजार में विभिन्न तरह की खरीदारी के लिए जमा होते हैं और उस वक्त लोगों को जब प्यास से गला सूखता है, तब कहीं भी पीने का पानी भी नहीं मिलता. ऐसे में लोगों को आसपास के खानपान के होटलों से पीने का पानी मिल पाता है.
लेकिन दुकानदार बताते हैं कि होटलों का पानी भी पीने लायक नहीं होता. समाजसेवी संगठन की मेहरबानी हुई, तो गरमी के मौसम में पूरे बाजार के इलाके में कहीं एक जगह प्याऊ बना दिया जाता है, जिससे थोड़ी बहुत राहत लोगों को पहुंच पाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन