नवीनगर में प्रत्याशी के घर पर गोलीबारी

Published at :03 May 2017 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
नवीनगर में प्रत्याशी के घर पर गोलीबारी

मौके से चार कारतूस बरामद औरंगाबाद/नवीनगर : नवीनगर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व वार्ड सात से नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशी अजय कुमार सिन्हा के घर पर गोलीबारी की घटना घटी है. यह घटना सोमवार की रात 11 बजे की है. घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी अपराधियों द्वारा कई राउंड फायरिंग […]

विज्ञापन
मौके से चार कारतूस बरामद
औरंगाबाद/नवीनगर : नवीनगर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व वार्ड सात से नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशी अजय कुमार सिन्हा के घर पर गोलीबारी की घटना घटी है. यह घटना सोमवार की रात 11 बजे की है.
घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी अपराधियों द्वारा कई राउंड फायरिंग की गयी. इससे आसपास के लोग भी भयभीत हो गये. हालांकि, सूचना पाकर नवीनगर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी भाग निकले थे. पुलिस ने घटनास्थल से चार कारतूस बरामद किये हैं, जिसमें तीन कारतूस 315 बोर के हैं. इस संबंध में अजय कुमार सिन्हा के बयान पर नवीनगर थाना कांड संख्या 111-17 के रूप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अजय ने पुलिस को बताया कि वे खुद और उनके भाई की पत्नी दोनों नगर पंचायत चुनाव के प्रत्याशी हैं. दोनों को भयभीत करने के उद्देश्य से फायरिंग की गयी है. अजय का कहना है कि पूर्व में भी उन्हें जान मारने की धमकी मिली थी. इस संबंध में पूछे जाने पर नवीनगर थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन