संगठित होने से मजदूरों का भला

कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गयी मजदूर दिवस औरंगाबाद सदर. जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने एक मई को एक कार्यक्रम आयोजित कर धूम-धाम से मजदूर दिवस मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य प्रवक्ता रामविलास सिंह ने की. इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि 1882 में मजदूरों ने संगठित होकर शोषण के विरुद्ध आवाज को […]
कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गयी मजदूर दिवस
औरंगाबाद सदर. जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने एक मई को एक कार्यक्रम आयोजित कर धूम-धाम से मजदूर दिवस मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य प्रवक्ता रामविलास सिंह ने की. इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि 1882 में मजदूरों ने संगठित होकर शोषण के विरुद्ध आवाज को बुलंद किया था.
आज देश में अनेकों मजदूरों के संगठन हैं, जो अपनी आवाज के माध्यम से हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. पहले मजदूरों का काफी शोषण हुआ करता था, लेकिन जब से संगठित हुए हैं, तब से मजदूरों का हौसला बढ़ा है. इस मौके पर कुमार योगेंद्र नारायण सिंह, नागेश्वर प्रसाद सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामप्रवेश ठाकुर, विजय कुमार, अनिल कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, गजेंद्र पाठक, मनोज राम, श्यामदेव निराला, दिनेश राम सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया. इधर, राष्ट्रीय मूल निवासी संघ के सदस्यों ने शहर के शाहपुर मुहल्ले स्थित आंबेडकरनगर में एक कार्यक्रम आयोजित कर मजदूर दिवस मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बामसेफ के मीडिया प्रभारी आनंद रजक ने की.
इस मौके पर मजदूर संघ के सदस्यों ने कहा कि आज मजदूरों को सरकारी लाभ से वंचित किया जा रहा है. वैसे मजदूर जिनका काम करने के दौरान अाकस्मिक निधन हो जाता है, तो उन्हें सरकार द्वारा मिलनेवाली योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है. जबकि, सरकार द्वारा पूरी राशि दी जाती है. कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक रामस्वरूप पासवान ने किया. इस मौके पर उदय कुमार दास, राजाराम दास, अखिलेश पासवान, रंजन पासवान, विनय पासवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




