पिपरडीह गांव में डकैती पुलिस ने किया इनकार

Published at :27 Apr 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
पिपरडीह गांव में डकैती पुलिस ने किया इनकार

नवीनगर : टंडवा थाना क्षेत्र के पिपरडीह गांव में बीती रात जितेंद्र सिंह के घर में घुस कर सशस्त्र अपराधियों द्वारा लूटपाट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पता चला कि डेढ़ लाख रुपये से अधिक के सामान अपराधियों ने लूट लिये. जितेंद्र सिंह ने बताया कि रात के 11 बजे गांव के […]

विज्ञापन

नवीनगर : टंडवा थाना क्षेत्र के पिपरडीह गांव में बीती रात जितेंद्र सिंह के घर में घुस कर सशस्त्र अपराधियों द्वारा लूटपाट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पता चला कि डेढ़ लाख रुपये से अधिक के सामान अपराधियों ने लूट लिये. जितेंद्र सिंह ने बताया कि रात के 11 बजे गांव के ही चार-पांच लोग पिस्टल दिखा कर घुस गये और घर में रखी अटैची, बक्सा समेत जेवर व पांच हजार नकद लूट कर लेते गये. घर में उस वक्त जितेंद्र सिंह नहीं थे. किसी कार्य से बाहर गये हुए थे.

घर में उनकी मां तारा कुंवर, पत्नी तथा बच्चे थे. दरवाजे पर बंधे जानवरों को देखने के लिए तारा कुंवर गेट खोल कर बाहर निकली थीं, कि पहले से घात लगा कर बैठे अपराधी घर में घुस गये. बक्सा और अटैची गांव से पश्चिम शीशम पेड़ के बगान में फेंका हुआ था. तारा कुंवर ने बताया कि घटना से संबंधित जानकारी टंडवा थाना को लिखित आवेदन के साथ दे दी हूं. थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि इस तरह की कोई घटना नहीं घटी है. दोनों पक्षों में जमीन का विवाद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन