शादी का झांसा देकर युवती का यौनशोषण

महिला थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू औरंगाबाद नगर : शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. इससे संबंधित प्राथमिकी पीड़िता द्वारा महिला थाना में दर्ज करायी गयी है. युवती अपने ननिहाल कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव में रह कर […]
महिला थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू
औरंगाबाद नगर : शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. इससे संबंधित प्राथमिकी पीड़िता द्वारा महिला थाना में दर्ज करायी गयी है. युवती अपने ननिहाल कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव में रह कर पढ़ाई करती थी. इसी बीच बटुरी गांव के मो मंसूर से उसका प्रेम प्रसंग हो गया.
युवती के मुताबिक प्रेमी ने शादी का प्रलोभन व विश्वास में लेकर उसका यौन शोषण किया. इस बीच युवती गर्भवती हो गयी और शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी, तो मो मंसूर टाल-मटोल करने लगा. इसी बीच 19 अप्रैल को एक डॉक्टर के यहां ले जाकर युवती का गर्भपात करवा दिया.
इसके बाद घटना की पूरी जानकारी ननिहाल वाले को दी तो गांव में पंचायती हुआ. इस बीच मो मंसूर ने दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की डिमांड की और कहा कि जब तक पैसा नहीं मिलेगा, तो मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं करूंगा. महिला थानाध्यक्ष ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मेडिकल जांच करायी है.
थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, लेकिन वह घर से फरार है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




