देशी व विदेशी शराब का जखीरा बरामद

Published at :21 Apr 2017 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
देशी व विदेशी शराब का जखीरा बरामद

ओबरा : ओबरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उकुर्मी गांव में शराब धंधेबाज प्रमोद सिंह के घर शराब का जखीरा बरामद किया है. छापेमारी बुधवार की देर शाम की गयी. इसमें थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के अलावे कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. पुलिस ने बारीकी से तलाशी ली और शराब बरामद की. […]

विज्ञापन
ओबरा : ओबरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उकुर्मी गांव में शराब धंधेबाज प्रमोद सिंह के घर शराब का जखीरा बरामद किया है. छापेमारी बुधवार की देर शाम की गयी. इसमें थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के अलावे कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. पुलिस ने बारीकी से तलाशी ली और शराब बरामद की. थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि उकुर्मी निवासी प्रमोद सिंह अपने घर में शराब का धंधा कर रहा था. छापेमारी में प्रमोद सिंह तो पुलिस के हाथ नहीं लगा, लेकिन उसके घर से अलग-अलग साइज व ब्रांड में अंगरेजी शराब की करीब 100 बोतलें और देशी शराब के 200 एमएल के 1020 पाउच बरामद हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन