झांसा देकर महिला के खाते से निकाल लिये 31 हजार रुपये

Published at :20 Apr 2017 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
झांसा देकर महिला के खाते से निकाल लिये 31 हजार रुपये

औरंगाबाद शहर : सदर प्रखंड के इगुना गांव की महिला प्रमिला देवी साइबर क्राइम का शिकार हो गयी. उसके स्टेट बैंक के खाते से 31 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. निकासी का पता तब चला जब जरूरत के पैसे निकालने के लिये बैंक के शाखा में पहुंची. महिला ने नगर थाना पुलिस को […]

विज्ञापन
औरंगाबाद शहर : सदर प्रखंड के इगुना गांव की महिला प्रमिला देवी साइबर क्राइम का शिकार हो गयी. उसके स्टेट बैंक के खाते से 31 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. निकासी का पता तब चला जब जरूरत के पैसे निकालने के लिये बैंक के शाखा में पहुंची. महिला ने नगर थाना पुलिस को बताया कि औरंगाबाद शहर ब्रांच में उसका खाता है. आठ महीना पहले वह खाता खुलवाई थी. उसे एटीएम भी दिया गया था, लेकिन एटीएम का उपयोग कभी नही किया.
कुछ दिन पहले पैसे निकालने बैंक गयी थी. बैंक के ही एक कर्मी ने उसे एटीएम से निकालने की बात कही. जब एटीएम उसको दिखाई तो उसने कहा कि दूसरा एटीएम लेना होगा और इसके लिये नये फॉर्म भरने होंगे. कुछ ही दिन बाद फॉर्म भरने की बात कह उस व्यक्ति ने मोबाइल पर फोन किया और झांसा देकर पुराने एटीएम का नंबर पुछ लिया. इधर महिला के लिखित आवेदन पर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन