जुलूस में गड़बड़ी हाेने पर लाइसेंसी होंगे जिम्मेदार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2017 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

तैयारी. रामनवमी को लेकर जारी किये गये दिशा-निर्देश औरंगाबाद कार्यालय : रामनवमी पर्व को लेकर निकलनेवाले जुलूस व त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में जिलास्तरीय शांति सह निगरानी समिति की बैठक आहूत की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी कंवल तनुज व संचालन एसपी […]
विज्ञापन
तैयारी. रामनवमी को लेकर जारी किये गये दिशा-निर्देश
औरंगाबाद कार्यालय : रामनवमी पर्व को लेकर निकलनेवाले जुलूस व त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में जिलास्तरीय शांति सह निगरानी समिति की बैठक आहूत की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी कंवल तनुज व संचालन एसपी डाॅ सत्यप्रकाश ने की. सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ पीएन साहू के अलावे सभी थानाध्यक्ष भी उपस्थित थे. जिलाधिकारी के आदेश पर नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल ने उपस्थित लोगों को बताया कि औरंगाबाद शहर में पहले दो लाइसेंसधारी थे, अब लाइसेंसधारियों की संख्या चार हो गयी है. इनमें दो लाइसेंसधारियों से जुलूस के लाइसेंस के लिए अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं.
जिलाधिकारी ने कहा कि औरंगाबाद शहर ही नहीं जिले के सभी प्रखंडो में रामनवमी का जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस अनिवार्य है, जो पूजा समिति अभी तक लाइसेंस नहीं लिये हैं, वे लाइसेंस ले लें. अगर कहीं भी किसी प्रकार की अगर गड़बड़ी होती है, तो उसके जिम्मेवार भी लाइसेंसधारी होंगे. जिलाधिकारी ने सबसे पहले शहर में निकलनेवाले जुलूस पर चर्चा प्रारंभ की. इस दौरान अनिल कुमार सिंह, दीपक कुमार, शशि कुमार सिंह से जब जिलाधिकारी ने पूछा कि इस बार जुलूस में क्या समय होगा और इसके लिए उनका जो कार्यक्रम निर्धारित है, उसकी जानकारी दें. दीपक कुमार द्वारा डीजे बजाये जाने का मामला उठाया गया. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर केवल कार्रवाई की बात होती है.
पहले दो त्योहारों में डीजे बजाये गये हैं. इस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता दिखाते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी और एसडीपीओ को निर्देश दिया कि बीते त्योहार में अगर डीजे का उपयोग किया गया है, तो पदस्थापित दंडाधिकारी से रिपोर्ट लें और जिम्मेवार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करें. एसपी ने नगर थानाध्यक्ष को भी कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें.
इनकी रही उपस्थिति : रामनवमी जूलूस की बैठक में मुख्य रूप से पेंशनर समाज के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, खान इमरोज,कुमारी गोदावरी,डा रमेश यादव, निखिल कुमार, जिला पार्षद शंकर यादवेंदू, अनिल कुमार, गुलाम मोहम्मद उर्फ मुन्ना जी, डा अशोक, सिकंदर हयात आदि मौजूद थे.
पांच को बाइक जुलूस, छह को शोभा यात्रा
रामनवमी जूलूस के समय व तिथि निर्धारित कर दी गयी है. पांच अप्रैल को दो बजे दिन में सत्येंद्र नगर से मोटरसाइकिल जुलूस निकाली जायेगी जो पूरे शहर होकर ठाकुरबाड़ी जायेगी. इसका समय दो बजे निर्धारित किया गया है. छह अप्रैल को औरंगाबाद शहर के चार जगहों से रामनवमी जुलूस निकल कर शाहपुर ठाकुरबाड़ी पहुंचेगी और वहां से एक साथ मिल कर शहर के मुख्य मार्ग से जामा मसजिद होते हुए सत्येंद्र नगर दुर्गा मंदिर तक जायेगी.
नमाज के समय जुलूस को रोक दें कमेटियां
जिलाधिकारी ने रामनवमी जुलूस को जामा मसजिद के समीप पार करते समय किसी भी प्रकार का बाजा बजाने पर रोक लगा दी है. डीएम ने कहा कि शाम पौने पांच बजे से पांच बजे तक और सवा छह बजे दो समय नमाज अदा करने का है.
इन दोनों समय पर जुलूस को रोक कर पार कराएं. जुलूस पार करते समय किसी भी प्रकार का बाजा वहां पर न बजाएं, ताकि किसी को नमाज पढ़ने में परेशानी हो. जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि कानून का पालन करना हम सभी की जिम्मेवारी है. डीजे बजाने पर पूर्व में भी प्रतिबंध लगा था और आगे भी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




