परिवार नियोजन कार्यक्रम में औरंगाबाद सबसे बेहतर

Published at :31 Mar 2017 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
परिवार नियोजन कार्यक्रम में औरंगाबाद सबसे बेहतर

गया/औरंगाबाद : राज्य सरकार के परिवार नियोजन कार्यक्रम में बेहतर उपलब्धि के लिए प्रमंडल के कई चिकित्सक व कर्मचारियों को गुरूवार को सम्मानित किया गया. मगध प्रमंडल के सभी जिले के जारी रिपोर्ट कार्ड में औरंगाबाद की स्थिति सबसे बेहतर रही. पुरस्कार के लिए तय किये गये श्रेणियों में अधिकांश पर औरंगाबाद ही अव्वल रहा. […]

विज्ञापन
गया/औरंगाबाद : राज्य सरकार के परिवार नियोजन कार्यक्रम में बेहतर उपलब्धि के लिए प्रमंडल के कई चिकित्सक व कर्मचारियों को गुरूवार को सम्मानित किया गया. मगध प्रमंडल के सभी जिले के जारी रिपोर्ट कार्ड में औरंगाबाद की स्थिति सबसे बेहतर रही. पुरस्कार के लिए तय किये गये श्रेणियों में अधिकांश पर औरंगाबाद ही अव्वल रहा. कुल आठ श्रेणियों में एक गया व एक जहानाबाद को पुरस्कार मिला,शेष सभी औरंगाबाद के खाते में गये. जय प्रकाश नारायण अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर काम करने वाले पदाधिकारी व कर्मचारियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्रीय उप निदेशक (स्वास्थ्य) विनय कुमार यादव,सभी जिले के सिविल सर्जन व आरपीएम पियूष रंजन व अन्य चिकित्सा कर्मचारी मौजूद थे.
पुरस्कार पानेवाले स्वास्थ्य कर्मचारी
सबसे अधिक बंध्याकरण – डाॅ नागेंद्र प्रसाद सिंह, रफीगंज पीएचसी, औरंगाबाद
लोकल एनेसथिसिया – संजय कुमार सिंह, बारुण, औरंगाबाद
प्रसव के बाद कॉपर टी – सविता कुमारी, नवीनगर, औरंगाबाद
महिला परिवार नियोजन के लिए बेस्ट मोटिवेटर – आशा कार्यकर्ता गुड्डी कुमारी, सिकरिया, जहानाबाद
पुरुष नसबंदी – ललिता कुमारी, गोह, औरंगाबाद
आदर्श दंपत्ति योजना बेस्ट मोटिवेटर – मीना कुमारी,कुटुंबा ,औरंगाबाद
काॅपर टी के प्रयोग के लिए बेस्ट मोटिवेटर – कुसुम देवी, हसपुरा, औरंगाबाद
परिवार नियोजन के लिए बेस्ट सर्विस प्रोवाइडर – डाॅ पीके अग्रवाल, उपाधीक्षक, जेपीएन अस्पताल, गया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन