वार्ड 10 में मतदान केंद्र के लिए गहरा रहा विवाद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Mar 2017 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में मतदान केंद्र को लेकर लोगों में अभी से ही विवाद होना शुरू हो गया है. वर्तमान वार्ड पार्षद सह मुख्य पार्षद श्वेता गुप्ता ने मतदान केंद्र को उर्दू प्राथमिक विद्यालय से हटाने के लिए डीएम को पत्र दिया है, तो दूसरी तरफ बुधवार को […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में मतदान केंद्र को लेकर लोगों में अभी से ही विवाद होना शुरू हो गया है. वर्तमान वार्ड पार्षद सह मुख्य पार्षद श्वेता गुप्ता ने मतदान केंद्र को उर्दू प्राथमिक विद्यालय से हटाने के लिए डीएम को पत्र दिया है, तो दूसरी तरफ बुधवार को इस मुहल्ले के दर्जनों लोगों ने इसी जगह पर मतदान केंद्र बने रहने की मांग की है.
वार्ड नंबर 10 के मतदाता मो शौकत अली, मो अशरफ, मो तौहिर आलम, संजय कुमार, भरत कुमार, रवि कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा है कि वार्ड नंबर 10 में आज से नहीं, बल्कि काफी वर्षों से उर्दू प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र रहा है. यहां पर लोग आसानी से वोटिंग करने के लिए आते हैं. इस मतदान केंद्र पर पानी, शेड, रैंप की व्यवस्था है और वोटिंग करने में काफी आसानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




