डाक कर्मचारियों ने मांगा सातवें वेतन का लाभ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2017 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

मांगों को लेकर दिया धरना औरंगाबाद नगर : सातवां वेतन लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी महासंघ के बैनर तले डाककर्मियों ने प्रधान डाकघर के समक्ष धरना दिया. इसकी अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने की. धरना को संबोधित करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि भारत […]
विज्ञापन
मांगों को लेकर दिया धरना
औरंगाबाद नगर : सातवां वेतन लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी महासंघ के बैनर तले डाककर्मियों ने प्रधान डाकघर के समक्ष धरना दिया. इसकी अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने की. धरना को संबोधित करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि भारत सरकार हम सभी डाककर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.
इसी का परिणाम है कि हमलोगों को अब तक सातवां वेतन का लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि भारत सरकार के पदाधिकारी कमलेश चंद्र ने उसे लागू करने के लिए अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी. करीब तीन लाख डाक कर्मचारी इस लाभ से वंचित हैं.
यदि सरकार मांग पूरी नहीं करती है, तो छह अप्रैल को संसद भवन का घेराव किया जायेगा. इस पर भी कार्रवाई नहीं हुई, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. धरना को प्रमंडलीय सचिव मुंद्रिका प्रसाद सिंह, अजय कुमार सिंह, प्रमाेद सिंह, संजय मंडल, शंकर तिवारी, शंकर कुमार सिंह, साधु चरण यादव, बालमुकुंद कुमार, किशोर प्रसाद सहित अन्य डाककर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




