दुधिया रोशनी में नहायेगा सूर्यकुंड तालाब

Published at :28 Mar 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
दुधिया रोशनी में नहायेगा सूर्यकुंड तालाब

छठ. सूर्यनगरी देव के मेला परिसर में सोडियम लाइट लगाने की प्रशासन की योजना युद्ध स्तर पर चल रहा सोलर लाइट लगाने का काम औरंगाबाद कार्यालय : सूर्यनगरी के नाम से विख्यात देव का पवित्र सूर्यकुंड तालाब व उसका प्रांगण छठ मेला के पूर्व दुधिया रोशनी में नहाता हुआ दिखायी देगा. सूर्यकुंड तालाब के समीप […]

विज्ञापन

छठ. सूर्यनगरी देव के मेला परिसर में सोडियम लाइट लगाने की प्रशासन की योजना

युद्ध स्तर पर चल रहा सोलर लाइट लगाने का काम
औरंगाबाद कार्यालय : सूर्यनगरी के नाम से विख्यात देव का पवित्र सूर्यकुंड तालाब व उसका प्रांगण छठ मेला के पूर्व दुधिया रोशनी में नहाता हुआ दिखायी देगा. सूर्यकुंड तालाब के समीप 20 सोलर लाइट लगाने का काम युद्ध स्तर पर किये जा रहे हैं. स्वयं जिला पदाधिकारी कंवल तनुज इस कार्य की निगरानी कर रहे हैं. सोमवार को डीएम ने सूर्यकुंड तालाब पर लगनेवाले सोलर लाइट के कार्यों का निरीक्षण किया व संबंधित लोगों को निर्देश दिया कि तीन दिन के भीतर सोलर लाइट लगाने का कार्य पूरा करें. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि सूर्यकुंड तालाब के समीप 20 सोलर लाइट मेला के पहले लग जायेंगी.
इसमें 12 सोलर लाइट का फाउंडेशन का कार्य पूरा हो चुका है. सोलर लाइट छठ मेला शुरू होने के पूर्व लग जायेंगी और पूरा मेला परिसर इस बार दुधिया रोशनी में जगमगा उठेगा. डीएम ने यह भी कहा कि औरंगाबाद में नवीनगर और बारुण की सीमा पर लग रहे एनटीपीसी विद्युत परियोजना में एक सोडियम लाइट लगी है, इस लाइट से पूरा परियोजना परिसर जगमगाता रहता है. इसी तरह की सोडियम लाइट सूर्य मंदिर प्रांगण और सूर्यकुंड तालाब के समीप लगायी जायेगी. इससे पूरा मेला क्षेत्र प्रकाशमय होगा. यह सोडियम लाइट यहां लगनेवाले चैती और कार्तिक छठ मेला के समय विशेष रूप से उपयोग में लायी जायेगी. सोडियम लाइट लग जाने के बाद देव में रोशनी की आवश्यकता पूरी हो जायेगी. डीएम ने यह भी बताया कि वैसे देव के विकास के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन छठ मेला को देखते हुए पहली प्राथमिकता सूर्यकुंड तालाब और सूर्य मंदिर की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन