वर्ष प्रतिपदा की तैयारी में जुटे लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

संस्कार भारती ने बनायी कैलेंडर भेंट करने की योजना औरंगाबाद शहर : शहर के राघव नारायण सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में संस्कार भारती की एक बैठक रविवार को आयोजित की गयी .अध्यक्षता अध्यक्ष रंजय अग्रहरी ने की. बैठक में 29 मार्च को उत्सव वर्ष प्रतिपदा भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम प्रमुख […]
विज्ञापन
संस्कार भारती ने बनायी कैलेंडर भेंट करने की योजना
औरंगाबाद शहर : शहर के राघव नारायण सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में संस्कार भारती की एक बैठक रविवार को आयोजित की गयी .अध्यक्षता अध्यक्ष रंजय अग्रहरी ने की. बैठक में 29 मार्च को उत्सव वर्ष प्रतिपदा भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम प्रमुख कुंदन कुमार ने बताया कि 28 मार्च को सभी सदस्यों द्वारा शहर के सभी सम्मानित व प्रमुख लोगों को कैलेंडर व कार्ड देकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी जायेगी. रात्रि में चौक-चौराहों पर सड़क लेखन कर शहरवासियों को बधाई दी जायेगी. सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा. मौके पर महासचिव सौरभ कुमार,मेघनाथ आजाद,विश्वनाथ कुमार,मनीष कुमार, पंकज पटेल, विनित राज, अमन, अभिषेक, नीतीश, मुस्कान,खुशी, अक्षत , आशुतोष, अविनाश, सत्यम, नीतीश, मृत्युंजय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




