पारिवारिक झगड़े में तमाशबीन बने लोग

Published at :27 Mar 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
पारिवारिक झगड़े में तमाशबीन बने लोग

औरंगाबाद सदर : घर में किसी बात को लेकर हुआ दंपती का झगड़ा सड़क पर आ गया. फिर क्या था यह माजरा देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, मानो जैसे कोई तमाशा हो रहा हो. पति अपनी पत्नी को बीच सड़क पर जलील कर रहा था और वहां खड़ी भीड़ ये सब देख […]

विज्ञापन

औरंगाबाद सदर : घर में किसी बात को लेकर हुआ दंपती का झगड़ा सड़क पर आ गया. फिर क्या था यह माजरा देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, मानो जैसे कोई तमाशा हो रहा हो. पति अपनी पत्नी को बीच सड़क पर जलील कर रहा था और वहां खड़ी भीड़ ये सब देख कर भी तमाशबीन बनी थी. जब इसकी जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी गयी,

तो दल-बल के साथ एक दारोगा धर्मशाला चौक स्थित संकट मोचन मानस मंदिर के करीब पहुंचे, जहां दंपती आपस में उलझे हुए थे, लेकिन पुलिस को भी कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर दंपती के झगड़े को कैसे सलटायें. अंतत: उस भीड़ की तरह पुलिस भी तमाशबीनों में शामिल हो गयी. करीब आधे घंटे तक पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहा और सभी मूकदर्शक बने रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन