''पद की जिम्मेवारी को समझें पार्टी कार्यकर्ता''

Published at :27 Mar 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
''पद की जिम्मेवारी को समझें पार्टी कार्यकर्ता''

अंबा : कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है ईमानदार छवि के नेता के साथ कार्य करने में आनंद आता है. ये बातें जदयू के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कही. वे रविवार को अंबा में कार्यकर्ता सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर जनता के कार्य करें. अध्यक्ष ने […]

विज्ञापन

अंबा : कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है ईमानदार छवि के नेता के साथ कार्य करने में आनंद आता है. ये बातें जदयू के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कही. वे रविवार को अंबा में कार्यकर्ता सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर जनता के कार्य करें. अध्यक्ष ने सात निश्चय योजना और शराबबंदी के महत्व के बारे में बताया. वरीय नेता पंकज पासवान ने कहा कि पद के साथ कार्यकर्ता को कार्य की भी जिम्मेवारी होनी चाहिए. राजीव रंजन पटवर्द्धन ने लोक शिकायत निवारण योजना की जानकारी के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की बात कही. बैठक में प्रखंडस्तरीय कमेटी के अनुमोदन के उपरांत विस्तार किया गया. गांधी मेहता, रामाकांत सिंह, उपेंद्र पासवान तथा नंदू प्रसाद गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया.

महासचिव के लिए लालमोहन राम, विजय पांडेय, हरदेव प्रसाद गुप्ता, अनिल कुमार सिंह तथा कुमार सुरेंद्र सिंह मनोनीत किये गये. वीरेंद्र पांडेय, अंजू देवी, रणविजय चौधरी, नसीम अख्तर सचिव बने. कोषाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र कुमार मेहता तथा मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता हिरेंद्र कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह को चुना गया. इसी तरह से कामता यादव, बैजनाथ प्रसाद शर्मा, दिनेश कुमार सिंह, रामपुकार पासवान, अरविंद राम, हरिनारायण मेहता, विजय सिंह, मुकेश कुमार सिंह, गया ठाकुर, रामवराण भुइंया , अजय विश्वकर्मा, योगेंद्र पासवान, राजेंद्र ठाकुर, सुरेश प्रसाद सोनी , रामराज राम, वंशी भगत, यशवंत पासवान, मनोज बैठा, मंजु देवी, कपिल चौहान, अजीत कुमार गुप्ता, ज्याउद्दीन, लौकेश पटेल, सुदर्शन सिंह फिरोज अहमद, जाकिर हुसैन, मुकेश पासवान, सत्येंद्र नारायण मिश्र, धर्मेंद्र कुमार सिंह, बाबूलाल प्रजापति, इंद्रदेव सिंह चंद्रवंशी, गोपाल प्रसाद सिन्हा तथा सुजीत कुमार मेहता को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सतार अहमद तथा संचालन वीरेंद्र मेहता ने किया. इस मौके पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डाॅ प्रकाश वर्मा, डाॅ वसंत सिंह चंद्रवंशी महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय दास, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जया मुस्तफा खान हिरेंद्र कुमार सिंह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन