विधि व्यवस्था में लापरवाही बरदाश्त नहीं : एडीजी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Mar 2017 3:35 AM (IST)
विज्ञापन

रामनवमी पूजा को लेकर सतर्कता बरतने के दिये निर्दे औरंगाबाद नगर : अपर पुलिस महानिदेशक, विधि व्यवस्था आलोक राज शनिवार को औरंगाबाद पहुंचे. इस दौरान दानी बिगहा स्थित सर्किट हाउस में पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश की उपस्थिति में विभाग के पदाधिकारियों के साथ जिले की विधि व्यवस्था की समीक्षा की. करीब आधे घंटे तक बैठक […]
विज्ञापन
रामनवमी पूजा को लेकर सतर्कता बरतने के दिये निर्दे
औरंगाबाद नगर : अपर पुलिस महानिदेशक, विधि व्यवस्था आलोक राज शनिवार को औरंगाबाद पहुंचे. इस दौरान दानी बिगहा स्थित सर्किट हाउस में पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश की उपस्थिति में विभाग के पदाधिकारियों के साथ जिले की विधि व्यवस्था की समीक्षा की. करीब आधे घंटे तक बैठक चली. एडीजी ने कहा कि रामनवमी जिले में शांतिपूर्ण,भयमुक्त वातावरण में मनाया जाये . यह हम सभी की जिम्मेवारी है. किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होगी,
तो उसके जिम्मेवार संबंधित पुलिस पदाधिकारी होंगे.थानों में शांति समिति की बैठक करें. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी के साथ होनी चाहिए. एडीजी ने नक्सल समस्या पर भी समीक्षा की. कहा कि पुलिस पदाधिकारी नक्सलियों के खिलाफ जिस तरह से काम कर रहे हैं, वह सराहनीय है. इसी तरह से कार्य करते रहे और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार ऑपरेशन चलाएं. नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया जायेगा. बैठक में सदर एसडीपीओ पीएन साहू, एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह, दाउदनगर एसडीपीओ संजय कुमार,डीएसपी सुधाकर नाथ आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




