सीसीटीवी कैमरों को हर हाल में दुरुस्त रखें बैंक

Published at :24 Mar 2017 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों को हर हाल में दुरुस्त रखें बैंक

सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर एसपी ने बनायी रणनीति औरंगाबाद नगर : प्रदेश में लगातार अपराधियों द्वारा बैंकों में किये जा रहे लूटपाट, हमले, गोलीबारी की घटना के बाद औरंगाबाद की पुलिस काफी चौकस हो गयी है. इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश ने जिले के डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर के साथ बैठक की. इस […]

विज्ञापन
सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर एसपी ने बनायी रणनीति
औरंगाबाद नगर : प्रदेश में लगातार अपराधियों द्वारा बैंकों में किये जा रहे लूटपाट, हमले, गोलीबारी की घटना के बाद औरंगाबाद की पुलिस काफी चौकस हो गयी है. इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश ने जिले के डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर के साथ बैठक की.
इस दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैंकों की सुरक्षा अपने-अपने क्षेत्र में बढ़ा दें. वहीं लगातार बैंकों की जांच करना सुनिश्चित करें. इस दौरान बैंक में जो भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ते हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. एसपी ने यह भी कहा कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों की बैंकों की सुरक्षा चौकस रहनी चाहिए. यह भी सुनिश्चित करे कि बैंक में सीसीटीवी कैमरा सही हालत में रहे. यदि किसी बैंक में सीसीटीवी खराब है, तो बैंक पदाधिकारी को कहें कि जल्द उसे ठीक कर लें.
यदि सीसीटीवी खराब पाया गया, तो संबंधित बैंक के पदाधिकारी पर कार्रवाई करने के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्र भेजा जायेगा. यही नहीं बैंकों की जांच जिला पुलिस के अलावे सीआरपीएफ के जवान भी करेंगे. एसपी ने बैंक के दौरान केस निष्पादन करने पर भी जोर दिया. वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कांबिंग ऑपरेशन करने व नक्सलियों की हर गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश दिया. बैठक में एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ पीएन साहू, दाउदनगर एसडीपीओ संजय कुमार सहित सर्किल इंस्पेक्टर मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन