स्कूल से घर लौट रहे छात्र पर गिरा बिजली का पोल, गयी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Mar 2017 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

देव : देव थाना क्षेत्र के कटैइया टोले जयराम बिगहा गांव में बिजली का खंभा अभिषेक नामक छात्र पर ही गिर पड़ा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. इस हादसे में उपेंद्र माली का पुत्र रंजन कुमार भी घायल हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति के ताड़ का पेड़ जेसीबी […]
विज्ञापन
देव : देव थाना क्षेत्र के कटैइया टोले जयराम बिगहा गांव में बिजली का खंभा अभिषेक नामक छात्र पर ही गिर पड़ा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. इस हादसे में उपेंद्र माली का पुत्र रंजन कुमार भी घायल हुआ है.
मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति के ताड़ का पेड़ जेसीबी मशीन से गिराया जा रहा था. ताड़ का पेड़ अचानक सामनेवाले पोल के तार पर गिर पड़ा, जिस कारण पोल टूट कर कटैइया सरकारी विद्यालय से पढ़ कर लौट रहे छात्रों पर ही गिर पड़ा. इस घटना के बाद परिजन व गांव के आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की. घटना की सूचना पाकर देव थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह दल बल के साथ पहुंचे व आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. लगभग दो घंटे बाद किसी तरह आक्रोशित शांत हुए और फिर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हुई. पता चला कि अभिषेक मंजखर गांव के अर्जुन महतो का पुत्र था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




